कार्यक्रम में खाना खाने लगा सिपाही तो भड़क गए ASP, लगा दी फटकार; वीडियो वायरल

Azamgarh ASP Viral Video: सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में तैनात सिपाही को खाना खाता देख ASP भड़क गए और सिपाही को फटकार लगा दी।

Azamgarh Viral Video

आजमगढ़ में ASP ने सिपाही को लगाई फटकार

विज्ञापन

Azamgarh ASP Viral Video: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी बीच आजमगढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिले के एएसपी अपने ही सिपाही पर आगबबूला हो गए। सिपाही को खाना खाता देख वह गुस्से से लाल हो गए और फटकार लगा दी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में शामिल बड़ी संख्या में लोग खाना खा रहे थे, इसी दौरान एक सिपाही भी खाना खाने लगा। एएसपी की नजर उस सिपाही पर पड़ गई, फिर क्या था एसपी ने सिपाही को फटकार लगा दी और फिर खाना भी रखवा दिया।

विज्ञापन

एसपी ने कहा कि यहां ड्यूटी पर आए हैं या खाना खाने? कार्यक्रम हो जाने के बाद खाना खाना, अभी चलो जल्दी उधर! अब सोशल मीडिया पर एसपी साहब द्वारा सिपाही को फटकारे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


एक ने लिखा कि गलती सिपाही की ही थी, अगर बहुत भूख लगी थी तो सीनियर को बताकर खाना प्रारंभ करना चाहिए था। फिर भी एसपी ग्रामीण का बदतमीजी से बोलना कि प्लेट रखो व खाना छोड़कर ड्यूटी करो, बेहद गलत है। एक ने लिखा कि कुछ चीजों का ध्यान सबको रखना चाहिए, जैसे ये सिपाही भूखा क्यों था? इसका ध्यान कौन रखेगा?

विज्ञापन

एक ने लिखा कि अगर खाना खाना शुरू कर दिया था तो फिर खाना वापस नहीं रखवाना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि कम से कम खा रहे थे तो खा लेने देते साहब…पेट से बड़ा पापी और कुछ नहीं है इस जगत में । एक अन्य ने लिखा कि अधिकारी रौब के मारे उम्र का लिहाज करना भूल गए।


बता दें कि आजमगढ़ पुलिस की तरफ से सफाई देते हुए कहा गया है कि जनपद आजमगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश के कार्यक्रम के दौरान कुछ ड्यूटीरत पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पॉइंट पर अनुपस्थित पाए गए, जिनको वापस उनके ड्यूटी पॉइंट पर भेजा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ