थकान के मारे शरीर टूट रहा हो या बुखार में तप रहा हो, पैरासिटामोल की छोटी सी गोली तुरंत काम करती है। हालांकि जब बुखार ज्यादा ही सिर चढ़ जाता है तो कई बार इस गोली से भी काम नहीं चलता और इसके साथ दूसरी एंटी बायोटिक दवाइयां खाने की सलाह डॉक्टर्स की तरफ से दी जाती है। यह तो बात है दवाई के बीमारी पर काम करने की, लेकिन आपके फर्स्ट एड किट में मौजूद पैरासिटामोल और भी कई काम आती है। जो लोग नहीं जानते कि यह कपड़े धाने के काम भी आती है तो उन्हें हैरान होने की नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल करने की जरूरत है। अगर घर में किसी कपड़े से हल्दी या तेल जैसे जिद्दी दाग जाने का नाम ही नहीं ले रहे हों तो उन्हें धाेते वक्त पैरासिटामोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत से लोग एस्पिरिन के इस्तेमाल पर भी जोर देते हैं।
इन चीजों को साथ मिलाकर किया गया है दावा
बताते चलें कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला कपड़े पर लगा गहरा दाग पैरासिटामोल की मदद से चुटकियों में साफ कर देती है। उसने एक कपड़े को साफ करने के लिए पैरासिटामोल की साढ़े 6 सौ मिलिग्राम की दो गोलियां पत्ते से निकाली और उन्हें हल्के गर्म पानी में घोल दिया। इसके बाद उसने मीठा सोडा और डिटर्जेंट डाला। फिर इसे उबाला और हाथ डुबाेने लायक ठंडा होने पर उसने कपड़ा इसमें डुबोकर मसल दिया। जब बाहर निकाला तो वह एकदम चौंका देने वाली सफाई से चमक रहा था। इस वीडियो को लेकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे आश्चर्य है कि क्या बचे हुए दाग डिटर्जेंट से साफ किए गए हैं’। दूसरे ने लिखा है, ‘ये एसेंस मिलाकर लोगों को पागल बना रहे हैं’। इसके अलावा भी बहुत सारे कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आनंद महिंद्रा भी सोच रहे होंगे, ‘कंपनी Scorpio का यह मॉडल कब लॉन्च किया’; Video बताएगा क्या है सच्चाई…
अब जहां तक इस दावे पर यकीन करने की बात आती है तो इस पर थोड़ा और गहराई से विचार करने वाली है। सबसे पहली बात तो यह है कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म (x) पर जिस @DrMann1995 नामक अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है, उसकी यूजर मनजीत धीमान नामक महिला एक डॉक्टर हैं। इंटरनेट पर डॉ. मनजीत धीमान सर्च करने पर इस नाम के साथ वर्ष 2018-2019 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में जनरल फिजिशन के तौर पर जानकारी निकलकर आई है। हालांकि न्यूज 24 इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: सांड के सींगों पर आग लगाकर कर रहा था स्टंट, फिर Video में देखें कैसे चुकानी पड़ी कीमत
दूसरी ओर अगर साइंटिफिक फैक्ट की बात करें तो पैरासिटामोल कोलतार का परिष्कृत रूप है, जो अपने आप में कार्बोनिक क्लीनिंग एजेंट है। इसे साबुन और शैम्पू आदि बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इन गोलियों में चूने की भी कुछ मात्रा होता है। यह भी एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट होता है। इंटरनेट पर कपड़ों के जिद्दी दाग मिटाने और यहां तक कि इस्त्री पर चिपक गए जले हुए कपड़े को उतारने के लिए पैरासिटामोल के इस्तेमाल को लेकर लाखों की संख्या में ट्रिक्स मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं रोज हैनबरी, जिनके साथ बेवफाई को लेकर बवाल में फंसे ब्रिटिश प्रिंस विलियम; क्या है रॉयल स्कैंडल?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
15 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
17 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines