YouTube Action Against Clickbait Video : Youtube पर रोजाना लाखों वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। कुछ अच्छे तो कुछ बुरे, कुछ सच्चे तो कुछ झूठे लेकिन अब Youtube पर मनमानी करना भारी पड़ सकता है। अब Youtube ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जाते हैं, जो क्लिकबेट होते हैं या फेक शीर्षक और फेक थंबनेल के जरिए दर्शकों को लुभाने की कोशिश करते हैं। अब ऐसा करने पर कंपनी एक्शन ले सकती है।
अब यूट्यूब पर गुमराह करने वाले वीडियो के खिलाफ यूट्यूब एक्शन लेने की तैयारी में है। YouTube ने गंभीर क्लिकबेट के खिलाफ एक्शन लेने की नई नीति की घोषणा की है। यूट्यूब की तरफ ये एक्शन ब्रेकिंग न्यूज या संवेदनशील विषयों को कवर करने वाले वीडियो पर केंद्रित होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दर्शक गुमराह न हों। YouTube की तरफ से कहा गया है कि आप देखेंगे कि हम आने वाले महीनों में इसे धीरे-धीरे भारत में लागू करना शुरू कर देंगे।
किस तरह के वीडियो पर होगा एक्शन?
YouTube की तरफ से गंभीर क्लिकबेट वाले वीडियो पर एक्शन होगा। ऐसे वीडियो जिसके शीर्षक, थंबनेल झूठे हों या फिर फेक दावे के साथ शेयर किए गए हों। ऐसे वीडियो जिसमें शीर्षक, थंबनेल कुछ हो और अंदर कुछ और वीडियो हो, ऐसे वीडियो पर यूट्यूब एक्शन लेने की तैयारी में है। जैसे ‘राष्ट्रपति ने दे दिया इस्तीफा’ नाम के शीर्षक का कोई वीडियो आपके सामने आया और वीडियो देखने पर अंदर इसका कोई जिक्र नहीं मिला तो इस पर एक्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें : पंकज उधास का अजीब फैन! दो साल तक सुनता रहा एक ही गाना, पड़ोसी तक हो गए थे परेशान
बताया गया कि शुरुआत में क्लिकबेट वाले नए वीडियो को हटाने पर फोकस किया जाएगा और फिर धीरे-धीरे ऐसे वीडियो वाले अकाउंट पर एक्शन होगा। Youtube ऐसा इसलिए कर रहा है, ताकि उसके प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता बनी रहे। खास तौर पर उन वीडियो को लेकर जो समाचार संबंधित होते हैं।
यह भी पढ़ें : कैंसर से जूझ रही मां, ऑनलाइन गेम में बेटे ने उड़ा दिए इलाज के पैसे; फिर उठाया खौफनाक कदम
चौंकने वाली रिपोर्ट
- 2023 में साइंसडायरेक्ट में प्रकाशित एक रिपोर्ट में पाया गया कि मुख्यधारा के प्रसारण मीडिया की लगभग 50% वीडियो क्लिकबेट होते हैं। क्लिकबेट वीडियो शेयर करने वालों पर Youtube किस तरह नकेल कसेगा और कितना कड़ा एक्शन लेगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं दी गई है लेकिन यह साफ है कि आने वाले दिनों में कड़ाई जरूर बरती जाएगी।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
6 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines