Niharika Gupta
Read More
CLAT 2023 Admit Card: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार जो कानून प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अपने हॉल टिकट आधिकारिक CNLU वेबसाइट – consortiumofnlus.ac.in से एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
इस साल, CLAT 2023 परीक्षा 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है। फाइनल आंसर-की 18 दिसंबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19 दिसंबर तक का समय दिया जाएगा।
CLAT 2023 Admit Card Download Link
क्लैट 2023 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाना तय है। क्लैट 2023 परीक्षा का समय दो घंटे का है। CLAT UG 2023 प्रश्न पत्र में एक-एक अंक के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। CLAT PG में 120 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। CLAT 2023 UG और PG पेपर में अंकित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
क्लैट स्कोर का उपयोग भारत में 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) द्वारा प्रस्तावित शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 में शुरू होने वाले पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता स्कोर का उपयोग किया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।