---विज्ञापन---

शिक्षा

UP NEET UG Counselling 2022: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें प्रोसेस

UP NEET UG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 (UP NEET Counselling 2022) मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 6 दिसंबर, 2022 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन (UP NEET 2022) कराना चाहते हैं, वे यूपी नीट की […]

UP NEET UG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 (UP NEET Counselling 2022) मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 6 दिसंबर, 2022 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन (UP NEET 2022) कराना चाहते हैं, वे यूपी नीट की आधिकारिक साइट upneet.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।

बता दें रजिस्ट्रेशन शुल्क का आवेदन और भुगतान करने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर, 2022 तक है। मेरिट लिस्ट 9 दिसंबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 10 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 तक अपनी पसंद भर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2022 तक अलॉटमेंट पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

UP NEET UG Counselling 2022 Schedule Link 

UP NEET UG Counselling 2022: ऐसे करें आवेदन

  • UP NEET की आधिकारिक साइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें और पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

और पढ़िए केंद्रीय विद्यालय में 12वीं पास के लिए निकलीं 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी, लाखों में है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

रजिस्ट्रेशन शुल्क

मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1000/- है, जिसका भुगतान उम्मीदवार नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 06, 2022 07:28 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola