हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Watch Video: चिकन बिरयानी में निकली सिगरेट, कस्टमर ने रेस्टोरेंट में काटा बवाल, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चिकन बिरयानी में से आधी जली सिगरेट निकली है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Viral Post

Cigarette found inside Chicken Biryani: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चिकन बिरयानी में सिगरेट का एक आधा जला टुकड़ा निकला है। ये घटना  हैदराबाद के RTC ‘एक्स’ रोड पर स्थित एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट की है। यहां कुछ दोस्त चिकन बिरयानी खाने के लिए निकले थे, लेकिन उनके साथ ऐसा एक्सपीरियंस हुआ, जिसने इनको चौंका दिया । बता दें कि उनमें से एक दोस्त को अपनी प्लेट में सिगरेट मिली। उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसे खाने के आखिर में जली हुआ सिगरेट मिली। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों वायरल हो रहा वीडियो?

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में आप लगभग 10 लोगों को टेबल पर बैठे देख सकते हैं, जो अपनी प्लेट में आधा खाया हुआ खाना छोड़कर बैठे हैं। वीडियो में आपको एक प्लेट में आधी जली सिगरेट का टुकड़ा दिखाई देता है। इसको देकर दोस्तों के ग्रुप ने गुस्से की लहर दौड़ पड़ी और वे  रेस्टोरेंट के कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए और मैनेजमेंट को बुलाने के लिए कहते हैं।

इसके बाद होटल के स्टाफ इस टेबल के आसपास इकट्ठा हो गए , जबकि दोस्तों का ग्रुप शिकायत करता रहा। रेस्टोरेंट का माहौल तब खराब हो गया जब  रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ दोस्तों की बातचीत तीखी बहस में बदल गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के मैनेजमेंट ने कस्टमर्स से माफी मांगी है। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

यूजर ने दिए ये रिएक्शन

जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर इस घटना से नाराज और निराश दिखे, वहीं कुछ ने इसे मजाकिया अंदाज में हैंडल किया। एक यूजर ने पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने एक्स्ट्रा फ्लेवर के लिए इसे जोड़ा है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा,’ बड्स फ्लेवर बिरयानी। एक यूजर ने रेस्टोरेंट के सपोर्ट में लिखा कि कुछ लोग फ्री खाने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। इसलिए सभी रेस्टोरेंट में CCTV होना चाहिए, ताकि पता चल सके कि गलती किसकी है।

बता दें कि  यह पहली बार नहीं है, किसी रेस्टोरेंट में ऐसी घटना सामने आई है। इसी तरह के एक मामले में भुवनगिरी के एक रेस्टोरेंट में एक ग्राहक को चिकन बिरयानी में एक कनखजूरा मिला था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – बाप रे! पालतू बिल्ली से प्यार करना पड़ गया भारी, किया कुछ ऐसा कि चली गई मालिक की जान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola