---विज्ञापन---

बाप रे! पालतू बिल्ली से प्यार करना पड़ गया भारी, किया कुछ ऐसा कि चली गई मालिक की जान

एक मीडिया रिपोर्ट में पता चला है कि रूस में एक पालतू बिल्ली ने अपने ही  मालिक को मार दिया। आइये जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ है?

---विज्ञापन---

Pet cat Killed her Owner: दुनिया भर में लाखों लोग हैं,जो जानवरों से प्यार करते हैं।  इसके अलावा लोग घरों में कुत्ते, बिल्लियां यहां तक कि चूहे को भी पालते हैं। ऐसे में क्या हो अगर आपके ही प्यारे पैट आपके जान के दुश्मन हो जाएं तो?  जी हां, रूस से ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमें एक बिल्ली ने अपने ही मालिक को खरोंच दिया , जिससे उसकी मौत हो गई।

डेली मेल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि एक रूसी व्यक्ति की मौत हो गई, जब उसकी बिल्ली ने उसके पैर को खरोंच दिया।  इससे उसके शरीर से बहुत ज्यादा खून बह गया। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

बिल्ली ने ली मालिक की जान

बता दें कि यह घटना 22 नवंबर की है, जहां दिमित्री उखिन अपने पालतू बिल्ली स्त्योप्का से मिलने गया था, जो कुछ दिन पहले पड़ोस में लापता हो गया थी। उखिन ने अपनी बिल्ली को खोजने में बहुत मेहनत की और आखिरकार वो कामयाब रहे। इसके बाद  55 वर्षीय उखिन  अपनी बिल्ली स्त्योप्का को घर ले आए, मगर अचानक उसी शाम, वह हिंसक हो गई और अपने मालिक को खरोंच दिया।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि उखिन को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। वह डायबिटीज के पेशेंट होने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर के शिकार थे। हाई ब्लड के कारण उसके शरीर में ब्लड क्लॉटिंग रेट काफी कम था। इस कारण उखिन की परेशानियां और बढ़ गईं और खून का बहना बंद नहीं हुआ।

---विज्ञापन---
Pet

Pet

इमरजेंसी सर्विस को किया कॉल

जैसे ही उन्हें इस समस्या की गंभीरता का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने एक पड़ोसी से मदद मांगी। इसके बाद उनके दोस्त ने घटना की सूचना देने के लिए रात करीब 11 बजे इमरजेंसी सर्विस को कॉल किया। रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति ने 112 पर कॉल करके बताया कि उसके दोस्त के पैर की नस फटने के कारण खून बह रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि दिमित्री के पैर पर खरोंच इतनी गंभीर थी कि खून की कमी से उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---
Pet

Pet

हालांकि पड़ोसी ने उखिन का फस्ट ऐड कर दिया, लेकिन इससे खून बहना नहीं रुका था। जब तक मेडिकल टीम उसके घर पहुंची, तब तक उखिन की मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी नताल्या उस समय वहां मौजूद नहीं थी। उसके अनुसार, स्त्योपखा एक दयालु है और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है।  यह खुले में घूमना पसंद करती है। हालांकि, नताल्या ने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि वह पालतू जानवर रखेगी या नहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – Watch Video: ‘पापा की परी नहीं’, इस बार उड़ा ‘मम्मी का मगरमच्छ’, वीडियो हुआ वायरल

First published on: Nov 28, 2024 10:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola