Chris Cummings and Sarah Jones: इंग्लैंड के एक शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक महिला 5 साल तक अपने पार्टनर के साथ आलीशान घर में रही। वहीं जब पार्टनर ने उससे घर छोड़ने को कहा, तो उसने घर में ही आग लगा दी। महिला ने पार्टनर को न सिर्फ तबाह करने की धमकी दी बल्कि उसे जान से मारने की भी चेतावनी देने लगी। महिला से तंग आकर पार्टनर ने पुलिस की मदद मांगी और अदालत ने महिला को 18 महीने के लिए जेल की सजा सुना दी।
हॉर्स शो में हुई मुलाकात
यह मामला इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर शहर की है। 38 वर्षीय सारा जॉन की मुलाकात 5 साल पहले 37 साल के क्रिस कमिंग्स से हुई थी। सारा की पहले से 2 बेटियां थीं। सारा और क्रिस को एक-दूसरे से प्यार हुआ और दोनों नॉर्थ यॉर्कशायर के आलीशान फार्म हाउस में रहने लगे। इस फार्म हाउस की कीमत 6 करोड़ 59 लाख रुपये है। क्रिस हॉर्स बॉक्स कंपनी के मालिक हैं। क्रिस और सारा भी हॉर्स शो के दौरान ही मिले थे। हालांकि क्रिस का कहना है कि सारा को अपने घर लाना उनकी जिंदगी का सबसे खराब फैसला था। सारा उनके घर से वापस जाने का नाम नहीं ले रही थीं। आखिर में उन्होंने पुलिस की मदद से सारा को घर से बाहर का रास्ता दिखाया। मगर सारा अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं।
सारा ने घर छोड़ने से किया इनकार
क्रिस के अनुसार वो और सारा 5 साल तक इस फार्म हाउस में साथ रहे। मगर 5 साल बाद क्रिस का सारा से मन भर गया। उन्होंने सारा को घर से जाने के लिए कहा, लेकिन सारा ने घर छोड़ने से इनकार कर दिया। क्रिस का कहना है कि उन्होंने फार्म हाउस कड़ी मेहनत से पाई-पाई जोड़कर बनाया था। इसमें सारा का कोई हक नहीं था। इसके बावजूद वो फार्म हाउस से नहीं जा रही थीं।
क्रिस ने पुलिस को किया कॉल
सारा की जिद से तंग आकर क्रिस ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के आते ही सारा घर से जाने के लिए राजी हो गईं। हालांकि बाद में क्रिस को धमकियां देने लगीं। सारा ने क्रिस को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। इसी कड़ी में एक दिन क्रिस ने सारा को उनके घर में आग लगाने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
सारा ने हॉर्सबॉक्स में लगाई आग
क्रिस ने पुलिस को बताया कि सारा उनके हॉर्सबॉक्स के आसपास पेट्रोल छिड़क रही थीं। हालांकि क्रिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सारा ने भी पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कोर्ट ने उन्हें 18 महीने की सजा सुना दी है।
यह भी पढ़ें- मां-बाप को कत्ल कर घर में छिपाई लाश, शव के साथ 4 साल गुजारे; रूह कंपा देगी जुर्म की खौफनाक वारदात
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines