300 लोगों की जान बचाने वाला आज खुद पाई-पाई को मोहताज, लगाई मदद की गुहार

Chinese Man Donated Blood Over 300 Times: यांग को चीन में लोग ‘ब्लड डोनेशन किंग’ के रूप में भी जानते हैं। फिलहाल वह बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

यांग
विज्ञापन

Chinese Man Donated Blood Over 300 Times: रक्तदान को महादान कहा जाता है। ऐसे ही अपने जीवन में अब तक 300 बार रक्तदान करने वाले चीन के यांग शिउवेई इन दिनों अपने इलाज के लिए तरस रहे हैं। दरसअल, 59 वर्षीय यांग को इस्केमिक स्ट्रोक आया था। दरअसल, इस्केमिक स्ट्रोक तब होता है जब धमनी में रुकावट के कारण मस्तिष्क को रक्त और ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होती है।

यांग को चीन में लोग ‘ब्लड डोनेशन किंग’ के रूप में भी जानते हैं। चीनी मीडिया के अनुसार यांग ने बीमार होने से पहले अब तक करीब 300 बार रक्तदान किया है। फिलहाल वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और उनके परिजनों ने उनकी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। उनके परिजनों यांग के इलाज के लिए क्राउडफंडिंग के जरिए पैसे जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisment

स्ट्रोक आया तो अपने रिश्तेदार के घर पर थे यांग

जानकारी के अनुसार यांग शिउवेई चीन के सिचुआन में रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले महीने उन्हें स्ट्रोक आया था। जब उन्हें स्ट्रोक आया वह अपने एक रिश्तेदार के घर उनसे मिलने गए थे। इस दौरान अचानक यांग गिर पड़े। उन्हें बेसुध देख परिजन उन्हें समीप के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें सेरेब्रल इंफार्क्शन स्ट्रोक आया था। परिजनों के अनुसार उनके इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा है और अब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन

पेशे से सफाई कर्मचारी हैं यांग 

परिजनों के अनुसार यांग अभी करीब दो हफ्ते से अधिक समय अस्पताल में ही रहेंगे। उनके सिर में रक्त संचार ठीक तरह से नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार यांग पेशे से सफाईकर्मी हैं। उनकी पत्नी भी नौकरी करती हैं और उन दोनों की मासिक आय मिलाकर कुल करीब 34000 रुपये है। ऐसे में यांग का इलाज करवाने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ