Bizarre News : शादी के बाद कई लोग ऐसे होते हैं, जो अपने पार्टनर से दूर नहीं रह पाते हैं। इसके लिए वह हर मुसीबत से सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। चीन में एक ऐसे ही नवविवाहित शख्स की कहानी की खूब चर्चा हो रही है जो सिर्फ अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के लिए रोजाना लगभग 320 किमी की यात्रा करता है।
31 साल के शख्स की हाल ही में शादी हुई और वह अपनी पत्नी के साथ रहता है लेकिन उसका ऑफिस घर से काफी दूर है। दूरी करीब 160 किमी है। ऐसे में वह ऑफिस आने और जाने में 320 किमी की यात्रा करते हैं। लिन शू नाम के इस शख्स ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डॉयिन पर अपनी इस यात्रा से कई वीडियो शेयर किए हैं।
सुबह पांच बजे घर से निकलता है शख्स
वीडियो में 31 साल के लिन शू का कहना है कि वह सुबह 5 बजे उठते हैं। पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के वेफांग स्थित अपने घर से सुबह 5:20 बजे ऑफिस के लिए निकलते हैं। उन्हें रोजाना सुबह 6:15 बजे की ट्रेन पकड़नी होती है। स्टेशन पहुंचने के लिए उन्हें इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके बाद वह सुबह 7:46 बजे शेडोंग के पूर्वी हिस्से में किंगदाओ पहुंचने के बाद मेट्रो से अपने ऑफिस जाते हैं।
यह भी पढ़ें : ये क्या! घर में अकेले रहता था शख्स, आया 4 करोड़ का बिल; ठनक गया सरकारी अधिकारी का माथा
सुबह जल्दी ऑफिस जाने के कारण नाश्ता भी ऑफिस के कैंटीन में करता है। इसके बाद वह 9 बजे से ऑफिस पहुंच जाते हैं। शाम को भी इसी तरह वापस होकर वह घर पहुंचते हैं। बताया कि ऑफिस से घर जाने में करीब तीन से चार घंटे लग जाते हैं। हालांकि लोग हैरान थे कि वह ऐसा क्यों करता है? उसने इसका भी जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें : भजन संध्या में नाचते-नाचते शख्स की लाइव मौत, खौफनाक वीडियो हो रहा वायरल
शख्स का कहना है कि वह जिस लड़की के साथ सात साल से रिलेशन में था, उसके साथ मई में ही शादी की है। वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है, इसीलिए वह इतनी दूर ऑफिस आता और जाता है। शख्स ने यह भी कहा कि जिस इलाके में मेरा ऑफिस है, वहां घर बहुत महंगा है। मेरी पत्नी भी जॉब की तलाश कर रही है। एक बार जब उसकी भी नौकरी लग जाएगी तो हम ऑफिस के पास ही नए घर की तलाश करेंगे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines