Trending News: अब तो हर इंसान के लिए सबसे बड़ा दोस्त उनका फोन ही बन गया है। हर किसी के हाथ में फोन होता है उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की उनके आसपास कोई बैठा है या नहीं। लोगों के लिए 15 मिनट भी फोन के बिना रहना असंभव सा लगता है। लेकिन एक चीनी महिला ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है जिसने फोन को हाथ तक नहीं लगाया और लखपति बन गईं। आइए आपको बताते हैं पूर मामला…
8 घंटे बिना फोन के रही महिला
यह कॉम्पिटिशन 229 नवंबर को चोंगकिंग नगरपालिका में हुआ जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। जिन लोगों ने आवेदन किया उनमें से 10 लोगों को कॉम्पिटिशन के लिए मॉल में इनवाइट किया गया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को एक बिस्तर पर 8 घंटे बिताने थे जिसमें न तो फोन और न ही कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट उनके पास था।
यह भी पढ़ें: वो कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है? उत्तर जानते हैं आप ?
सिर्फ वॉशरूम में जाने की थी परमिशन
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 10 लोगों को बिस्तर पर 8 घंटे बिताने थे, सिर्फ टॉयलेट जाने की अनुमति थी वो भी सिर्फ 5 मिनट के लिए। उन्हें खाने के लिए खाना और पीने के लिए पानी बिस्तर पर ही दे दिया गया था। सबसे कठिन काम था कि जो प्रतियोगी थे उन्हें नींद लेने की भी अनुमति नहीं थी। अब आप अंदाजा लगाइए कि बिना कुछ किए और सोए बिना एक बिस्तर पर 8 घंटे बिताना कितना मुश्किल रहा होगा।
लोगों ने कैसे बिताया समय
जिन लोगों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया उन्होंने या तो किताब पढ़ी या फिर कुछ देर के लिए आंखें बंद कर बिस्तर पर समय बिताया लेकिन 9 लोग ऐसा करने में असमर्थ रहे और गेम से आउट हो गए। सिर्फ एक महिला जिसका नाम है ‘डोंग’ ने इस प्रतियोगिता को जीता जिसने 100 में से 88.99 अंक प्राप्त किए और विनर बनीं। इस महिला ने तो ज्यादा नींद ली और न ही बार बार वॉशरूम गईं और बिस्तर पर सबसे ज्यादा समय बिताकर 10,000 युवान इनाम के तौर पर जीते जो भारतीय रुपये में 1 लाख रुपये हैं।
यह भी पढ़ें: Video: आंखें बाहर निकाल लेती है ये महिला, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देख डर जाएंगे आप
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
12 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
13 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines