चीन की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर झोउ युआन इन दिनों बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं. महिलाओं को पुरुषों को आकर्षित करने की तकनीक सिखाकर करीब 31 करोड़ रुपये (27 मिलियन युआन) कमाने वाली झोउ के खिलाफ चीनी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. उन पर सामाजिक मूल्यों को बिगाड़ने का आरोप लगा है जिसके बाद उनके सभी ऑपरेशंस रोकने के आदेश दिए गए हैं. चांग्शा के बाजार नियामकों ने पुलिस और सांस्कृतिक अधिकारियों के साथ मिलकर एक टास्क फोर्स बनाई है जो इस स्वयंभू ‘सेक्शुअल इंटेलिजेंस’ ट्रेनर के बिजनेस मॉडल की गहराई से जांच कर रही है.
बैंक की नौकरी छोड़ बनी ‘रिलेशनशिप गुरु’
करीब 40 साल की झोउ युआन पहले बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं लेकिन बाद में उन्होंने ‘सेक्शुअल इंटेलिजेंस’ सिखाने का अपना निजी बिजनेस शुरू किया. उन्होंने खुद को ‘चाइनीज सेक्शुअल इंटेलिजेंस मास्टर’ के तौर पर ब्रांड किया और महिलाओं को खास तरीके से नजरें मिलाने और शरीर की मुद्राओं के जरिए पुरुषों का ध्यान खींचने के गुर सिखाए. उनके सबसे महंगे कोर्स ‘कॉन्करिंग मेन’ यानी पुरुषों को जीतने की फीस 88 हजार युआन (लगभग 10.5 लाख रुपये) से लेकर 1 लाख युआन तक थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इन प्रोग्राम्स में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया जिससे उन्होंने करोड़ों की कमाई की.
यह भी पढ़ें: क्लब के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा! पहले उतारे कपड़े, फिर बोनट पर लटककर चिल्लाता रहा शख्स
कोर्सेज को लेकर छिड़ी बड़ी बहस
झोउ युआन के कोर्सेज पर विवाद तब बढ़ा जब उन पर महिलाओं को केवल पुरुषों की खुशी का साधन बनाने का आरोप लगा. आलोचकों ने उनके बिजनेस को ‘रखैल बनाने का ट्रेनिंग ग्राउंड’ बताया और कहा कि वे सफल पेशेवर महिलाओं की असुरक्षा का फायदा उठा रही हैं. दूसरी तरफ झोउ ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके कोर्स महिलाओं को सशक्त बनाते हैं. उनका तर्क है कि ‘सेक्शुअल इंटेलिजेंस’ विकसित करने से महिलाएं रिश्तों में दबकर रहने के बजाय एक आत्मविश्वास से भरी और सक्रिय भूमिका निभा सकती हैं. हालांकि बढ़ते विवादों के कारण जनवरी के अंत में उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स सस्पेंड कर दिए गए हैं.
ऑनलाइन क्लास से लेकर ‘एडल्ट टॉय’ बनाने तक फैला कारोबार
झोउ का बिजनेस केवल ऑनलाइन क्लास तक ही सीमित नहीं था बल्कि उन्होंने शारीरिक सुख और रिलेशनशिप पर कई ऑफलाइन कैंप भी आयोजित किए. वे स्वास्थ्य परामर्श, चिकित्सा सौंदर्य और एडल्ट सेक्स टॉय बनाने वाली आठ कंपनियों से जुड़ी रही हैं. उनके ऑनलाइन सत्र 100 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के थे जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने पंजीकरण कराया था. फिलहाल चीन में उनके प्रमोशन वीडियो और लेक्चर हटा दिए गए हैं. प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या उनके कोर्सेज एडल्ट इंडस्ट्री या किसी गैरकानूनी गतिविधि की सीमा में आते हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
58 mins agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines