Viral News : दुनिया में एक से बढ़कर एक अनोखे लोग हैं जो कुछ अलग कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। अब एक शख्स का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस शख्स ने टीवी खरीदने के लिए समुद्र के किनारे और पार्क में गिरे या जमीन में दबे सिक्कों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। इसके लिए इस शख्स ने एक मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया और एक हफ्ते में 21 हजार रुपये इकट्ठे कर लिए।
मामला साउथ अमेरिका का है, यहां के चिली के रहने वाले लुइस अल्वारेज नाम के एक टिकटॉकर ने टीवी खरीदने के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया। इस शख्स ने टीवी के पैसे जुटाने के लिए समुद्र के तट और पार्क में गिर हुए सिक्कों को इकट्ठा करना शुरू किया। इसके लिए इसने एक मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया।
शख्स मेटल डिटेक्टर लेकर समुद्र के किनारे और पार्क में घूमता, जैसे ही मेटल डिटेक्टर से सिग्नल मिलता। शख्स खुदाई करके सिक्के खोजने लगता। एक हफ्ते तक यह शख्स इसी तरह सिक्के खोजता रहा और $ 210 – $ 263 अमेरिकी डॉलर इकट्ठा कर लिया। भारतीय रुपये में ये रकम लगभग 22 हजार है।
लुइस अल्वारेज ने बताया कि इतनी रकम मैं हर हफ्ते इकट्ठा करता हूं। मैंने इससे अपनी बेटी के लिए एक टेलीविजन खरीदा। लुइस ने बताया कि सिक्कों को एकत्रित करने के बाद उन्हें रात भर साफ करता रहा। अगले दिन इनको बैंक ले जाने में देरी हो गई तो मैं इन सिक्कों को एक थैली में रखकर टीवी खरीदने पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : गाना गाकर मेट्रो में महिलाओं के ग्रुप ने किया डांस, जानें क्यों हो रही तारीफ?
लुइस ने स्पष्ट किया कि वह इन सिक्कों को समुद्र के तट और पार्क से ही एकत्रित किया है। इसमें उसे सात दिन लग गए। बता दें कि सिक्के लेकर खरीददारी के लिए पहुंचने वाले लुइस अकेले इंसान नहीं है। भारत में भी इस तरह की खरीददारी हो चुकी है। जयपुर के एक शख्स ने 10 के सिक्कों को इकट्ठा कर एथर 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पहुंचा था, जिसके बाद यह शख्स सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines