Student Scooty Viral Video : पढ़ाई करने वाले बच्चे हर मुश्किल में पढ़ने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। घर में रौशनी की कमी के चलते कई लोगों को स्ट्रीटलाइट के नीच पढ़ते देखा होगा। हालांकि अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा चलती स्कूटी पर पढ़ाई करता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में एक महिला स्कूटी चलाती दिखाई दे रही है। एक बच्चा स्कूटी पर आगे बैठा हुआ तो वहीं दूसरा बच्चा पीछे बैठा है। पीछे से एक शख्स इन तीनों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। पहले तो ऐसा प्रतीत हुआ कि इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो वायरल हो रहा है।
चलती स्कूटी पर पढ़ाई करता दिखा छात्र
हालांकि जब वीडियो बनाने वाला शख्स जब स्कूटी के करीब पहुंचा तो पता कि पीछे बैठा बच्चा पढ़ाई कर रहा है। जब उसने देखा कि कोई वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है तो सिर उठाकर देखा और फिर लिखने लगा। वहीं महिला और आगे बैठे बच्चे ने भी वीडियो बनाने वाले शख्स की ओर देखा और स्कूटी से आगे चले गए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह बच्चा पढ़ाई कर रहा है, ठीक है लेकिन उसकी जान को खतरा है। एक ने लिखा कि शायद वह होमवर्क करना भूल गया है और स्कूल पहुंचने से पहले पूरा करना चाहता है लेकिन ये खतरनाक है।
यह भी पढ़ें : सीमा हैदर और सचिन मीणा की शादी कराने वाले पंडित को नोटिस, क्या है पूरा मामला
एक अन्य ने लिखा कि पांचवी तक के बच्चों को तो होम वर्क ही नहीं देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि अरे बेटा ऐसा रिस्क ना लो, जान है जहान है। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो पुराना है भाई, अब एक बार फिर वायरल हो रहा है। एक अन्य ने लिखा कि ना तो मां ने हेलमेट लगाया है और ना ही बच्चों। तीनों की जान खतरे में है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines