Viral News : घर में से आ रहीं अजीब आवाजों से एक बच्ची बेहद परेशान थी। वह इस कदर डरी हुई थी कि अकेले बेडरूम में रुकना नहीं चाहती थी। बच्ची ने मां-बाप को बताया कि उसके कमरे में भूत है और अजीब-अजीब सी आवाजें आती हैं। बच्ची की बात पर मां-बाप को यकीन नहीं हुआ लेकिन एक दिन जब मां -बाप को भी कुछ अजीब महसूस हुआ तो उन्होंने इसकी जांच कराने का फैसला किया। इसके बाद जो जानकारी निकलकर सामने आई, उसे जान सब सन्न थे।
बेडरूम से आ रही थीं अजीब आवाजें
मामला उत्तरी केरोलिना का है। घर का सबसे बड़ी बच्ची अक्सर अजीब आवाजों को सुनकर परेशान रहती थी। उसका कहना था कि घर में कोई भूत या राक्षस है। हालांकि परिवार के लोग उसे यह समझाने की कोशिश करते कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल वह मां -बाप को बता नहीं पा रहा था लेकिन जब मां -बाप को बच्चे की बात समझ आई तो भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
मां-बाप ने बच्ची को समझाने की हर संभव कोशिश की कि ऐसा कुछ नहीं है। बच्ची को बहलाने के लिए एक बोतल में स्प्रे भरकर भी दे दिया (भूत भगाने के लिए) लेकिन बच्ची रात में अक्सर डरती थी। बच्ची की मां ने कहा कि वह बच्ची की स्थिति से घबरा रही थी। इसके बाद एक दिन एशले और उनके पति ने कुछ मधुमक्खियों को घर में घुसते देखा।
यह भी पढ़ें : ‘हम ही सोए हैं हम ही जागे’, मेघना के ‘यम्मी’ डांस के आगे जैकलीन फर्नांडीस भी फेल
एशले अपने परिवार के साथ जिस घर में रह रही थी वह 100 साल से अधिक पुराना था। घर में घुसती मधुमक्खियों को देखने के बाद पेस्ट कंट्रोल वालों को सूचना दी गई। हालांकि पेस्ट कंट्रोल वाले बिना किसी छिड़काव के ही चले गए। इसके बाद कपल ने एक मधुमक्खी पालक के संपर्क किया, जिसने थर्मल कैमरे से जांच की तो पता चला कि घर के अंदर मधुमक्खियों ने एक बड़ा छत्ता बना रखा है।
यह भी पढ़ें : ये कैसा अंधविश्वास! सांप के काटने के बाद दो दिन तक गंगा में लटकाए रखा शव
बताया गया कि घर में करीब 50 हजार मधुमक्खियां मौजूद थीं। मधुमक्खियों को हटाने पहुंचे शख्स ने कहा कि 40 साल के करियर में देखे गए सबसे बड़े छत्तों में से ये एक था। वहीं डरी हुई बच्चे की मां ने कहा कि मेरी बच्ची इतनी मधुमक्खियों के साथ रह रहे थे, सोचकर भी डर लग रहा है। मेरा बच्ची सही कहती थी कि उसके कमरे में भूत है, और भूत अब पकड़ लिए गए हैं।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
19 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines