Chhattisgarh News : लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, NDA की सरकार बनने जा रही है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। चुनाव नतीजों को लेकर कई तरह की शर्तें लगी थीं और कई तरह की मन्नतें मांगी गईं थीं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के एक शख्स ने भाजपा के पक्ष में नतीजे आने के लिए अपनी उंगली ही काटकर चढ़ा दी।
भाजपा की जीत के लिए काट दी उंगली
मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का है, गांव डीपाडीह के रहने वाले दुर्गेश पाण्डेय नाम के शख्स ने बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली काट दी। उन्होंने इसे काटकर मंदिर में चढ़ा दिया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनें। इसीलिए अपनी उंगली काटकर माता को चढ़ा दी और बीजेपी की जीत की मन्नत मांगी।
कटी उंगली लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स
इतना ही नहीं, दुर्गेश ने उंगली काटने के बाद पूजा पाठ भी किया और फिर अपनी कटी हुई उंगली लेकर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डॉक्टर ने शख्स की कटी हुई उंगली का इलाज किया। हालांकि कटी गई उंगली को जोड़ा नहीं जा सका लेकिन घाव का इलाज किया गया, जो अब ठीक होने के करीब है।
यह भी पढ़ें :रावण से युद्ध के लिए राम जी अयोध्या वालों को ले गए होते तो.. भाजपा की हार पर भड़के हनुमान गढ़ी के महंत
सबसे हैरानी की बात ये है कि पेशे से किसान दुर्गेश ना तो भाजपा से जुड़े हैं और ना भाजपा के सदस्य हैं लेकिन भाजपा के हिंदुत्व वाले विचारों से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने लोगों को भाजपा के विरोध में चर्चा करते सुना, कांग्रेस के नेताओं और प्रवक्ताओं की बातों को सुनकर वह निराश हो गए, इसके बाद उन्होंने माता से मन्नतें मागने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें : क्या डिप्टी PM बनेंगे नीतीश कुमार? जान लें कितना पावरफुल होता है ये पद; देश को अब तक कितने मिले उप-प्रधानमंत्री
4 जून को नतीजे सामने आए लेकिन तीन जून को ही दुर्गेश डीपाडीह के सामंत सरना अकेले गए। जहां मौजूद मां काली की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। दुर्गेश ने बताया कि लोगों की इस मंदिर में गहरी आस्था है और लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि मैंने भी यहां मन्नत मांगी और मेरी मन्नत पूरी हुई। मुझे और खुशी होती अगर भाजपा 400 पार हो जाती।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines