Company Gifted Employees Cars And Bikes : चेन्नई के कंपनी के लोगों की लॉटरी लग गई है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कार और बाइक गिफ्ट करने का फैसला किया है। 50 से अधिक कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। गिफ्ट में कुछ कारें मारुति सुजुकी की तो कुछ हुंडई की भी दी जाएंगी। इतना ही नहीं, इस लिस्ट में मर्सिडीज बेंज का भी नाम शामिल है। कार और बाइक गिफ्ट देने के फैसले पर कंपनी के MD ने क्या कहा है?
चेन्नई में मौजूद कंपनी डिटेलिंग सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक उपहार के तौर पर देने का फैसला किया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कंपनी के मेहनती कर्मचारियों का मनोबल बना रहे हैं और प्रोडक्शन में बढ़ोत्तरी हो। डिटेलिंग सॉल्यूशंस कंपनी 2005 में शुरू हुई थी और स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग क्षेत्र में काम करती है।
मीडिया से बात करते हुए, कंपनी के MD श्रीधर कन्नन ने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को पहचानना चाहिए और उनकी सराहना करनी चाहिए। कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन और कंपनी से जुड़ने के समय के आधार पर चुना गया है। कंपनी के MD ने कहा कि कर्मचारियों ने मेहनत की है, उनकी उपलब्धि पर कोई शक नहीं है। कंपनी के MD ने कहा कि अगर किसी कर्मचारी को कंपनी की तरफ से दी गई कार के अलावा कोई कार लेनी है तो ले सकते हैं लेकिन बाकी का पेमेंट उन्हें करना होगा।
यह भी पढ़ें : OMG! दिन दहाड़े ही लूट ली गई ट्रेन, चौंकाने वाला वीडियो हो रहा वायरल
कंपनी की तरफ से बताया गया कि हम उन उम्मीदवारों का चयन करते हैं जो अत्यधिक मेहनती होते हैं और उनके लिए कार या बाइक खरीदना एक सपने जैसा होता है। हम कर्मचारियों को बाइक उपहार में देते रहे हैं और 2022 में हमने अपने दो वरिष्ठ सहयोगियों को कार गिफ्ट में दी थी। हमने आज 28 कारें उपहार में दी हैं। उनमें से कुछ मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज बेंज भी हैं। टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस कंपनी अपने कर्मचारियों को विवाह में भी हेल्प करती है। कर्मचारी की शादी पर कंपनी एक लाख की सहायता देती है।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, सॉफ्टवेयर SDS/2 और टेक्ला स्ट्रक्चर के साथ इंजीनियरों की टीम स्टील डिटेलिंग में बहुत अव्वल है। बताया गया कि कंपनी ने पिछले सालों में पॉवर प्लांट, बड़े परिसरों, स्टेडियम, कन्वेयर, अस्पतालों और स्कूलों जैसे 150 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी काम करती है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines