Viral Video : आपने लूट चोरी के कई वीडियो देखें होंगे। ऐसे कई मामले भी सामने आ चुके हैं जिसमें चोर दिनदहाड़े घटना को अंजाम देते दिखाई देते हैं लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन को लूटे जाने का वीडियो देखा है? एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिन में ही चोर मालगाड़ी को लूटने पहुंच गए और जब तक पुलिस पहुंचती, चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
घटना अमेरिका के शिकागो में शुक्रवार को हुई है। यहां एक रेलवे कार्गो ट्रेन में चोरी हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस चोरी की घटना का वीडियो हेलिकॉप्टर से रिकॉर्ड किया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना शिकागो के साउथ ऑस्टिन में नॉर्थ लैमन एवेन्यू के 400 ब्लॉक पर हुई। रिपोर्ट के अनुसार, शहर की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
चौंकाने वाला वीडियो वायरल
पुलिस मामले की जांच कर रही थी लेकिन इसी बीच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लुटेरों के एक ग्रुप को मालगाड़ी के एक कोच को लूटते दिखाया गया है। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से पहले लूट का माल लेकर चोर भाग गए। वीडियो के अंत में, अधिकारियों को ट्रेन डकैती की जगह से तेजी से भाग रही एक कार पर गोलियां चलाते हुए देखा जा सकता है।
देखें वीडियो
BREAKING: Thieves rob a train in Chicago, Illinois, taking dozens if not hundreds of boxes off of the stopped freight train.
“UPW inbound and outbound trains are stopped near Kedzie due to police activity,” Metra reported.
---विज्ञापन---Police arrived and were seen pulling out their weapons… pic.twitter.com/tiNYQF1qFn
— Collin Rugg (@CollinRugg) October 11, 2024
---विज्ञापन---
कई घंटों तक चली इस ट्रेन डकैती के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान, एयर फ्रायर चुराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में सवाल उठाए गए कि आखिरकार इतने सारे लोग कैसे इस डकैती को अंजाम देकर भागने में सफल रहे? क्या ये पहले से की गई प्लानिंग नहीं थी?
यह भी पढ़ें : राष्ट्रगान गाने में 52 सेकंड तो राष्ट्रगीत को कितना समय? 8 दिलचस्प सवालों के जवाब
इस घटना को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर चोरों को ये कैसे पता चला कि किस बोगी में टीवी या इलेक्ट्रानिक सामान रखे गए हैं? ऐसा तो है नहीं कि मालगाड़ियों पर लेबल लगे होते हैं। कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी.अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरों ने कितने रुपये का नुकसान किया है। इस घटना के बाद ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।









