---विज्ञापन---

कहां रखी गई है Coca Cola की रेसिपी? सुरक्षा इतनी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता

Secret Formula of Coca‑Cola : Coca Cola के फॉर्मूले को लगभग 135 सालों से बचाकर और सीक्रेट तरीके से रखा गया है, आखिर ये फार्मूला रखा कहां गया है? यहां पढ़िए।

Secret Formula of Coca‑Cola : Coca Cola की ड्रिंक दुनिया भर में मशहूर है। भारत में शहर से लेकर गांव तक इसे लोग बड़े ही शौक से पीते हैं, जैसे उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है लेकिन बहुत कम लोगों को ही इसकी जानकारी है कि Coca Cola ड्रिंक के फार्मूला को बहुत सीक्रेट तरीके से सुरक्षा के बीच रखा गया है। गिने-चुने लोगों के पास ही इसका एक्सेस होता है। आज हम Coca Cola के फार्मूला की सुरक्षा के बारे में बताने जा रहे हैं।

कैसी है Coca Cola के फार्मूला की सुरक्षा?

कोका-कोला ने अपने सोडा की रेसिपी को स्टील की तिजोरी में बंद करके रखा है। इस तिजोरी के इर्द गिर्द कई तरह के सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। तिजोरी पर एक खास तरह की लाल सुरक्षा लाइट लगी हुई है। जहां ये तिजोरी रखी गई है, वहां कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

---विज्ञापन---

बताया जाता है कि Coca Cola फार्मूला की जानकारी महज दो से तीन लोगों के पास ही होती है। कोका-कोला की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह फार्मूला ” केवल एक छोटे समूह के साथ साझा किया जाता है “। यह फॉर्मूला वर्ल्ड ऑफ कोका-कोला म्यूजियम (अटलांटा) में सुरक्षित तिजोरी में रखा गया है। केवल चुनिंदा कर्मचारी ही इसे एक्सेस कर सकते हैं और उन्हें सख्त गोपनीयता नियमों का पालन करना होता है।

फार्मूला की जानकारी रखने वालों को लेकर नियम

चर्चा इस बात की भी होती है कि जिन चुनिंदा लोगों के पास Coca Cola फार्मूला की जानकारी है, वो साथ में यात्रा नहीं कर सकते और ना ही दोनों के पास पूरे फॉर्मूले की जानकारी है। दोनों के पास आधी-आधी जानकारी है। हालांकि इस दावे की पुष्ट जानकारी नहीं है। कुछ लोग इसे सिर्फ एक अफवाह बताते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 8 महीने में सैलरी हाइक के साथ प्रमोशन! पूर्व Google कर्मचारी ने कैसे ये किया कमाल?

आम लोग भी कर सकते हैं टूर!

अटलांटा में जिस जगह Coca Cola रखा गया है, वहां आम लोग भी घूमने जा सकते हैं और सीमित इलाके में टहल सकते हैं । इस टूर के जरिए लोगों को यह पता चल पाएगा कि कैसे कंपनी लगभग 135 सालों से इस फार्मूले को सुरक्षित करती आ रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 21, 2024 05:31 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola