हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एयरपोर्ट पर कहीं आपके साथ भी नहीं हो रहा धोखा! शख्स ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Chandigarh Airport Indigo Flight Check In Counter : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दिखा रहा है कि कैसे एक ही एयरपोर्ट पर दो मशीनों पर बैग का वजन अलग-अलग बताया गया। इस पर एयरलाइन्स ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Chandigarh Airport Indigo Flight Check In Counter : फ्लाइट से सफर करने के लिए कई तरह के नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर जुर्माना लगाया जाता है। फ्लाइट में सफर करने के लिए यात्रियों को वजन के हिसाब से सामान ले जाने की अनुमति होती है। सामान का वजन अधिक होने पर अधिक पैसे वसूले जाते हैं लेकिन अगर मशीन ही आपके बैग के वजन को अधिक दिखाने लगे तो क्या होगा ? ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक यात्री एयरपोर्ट पर मौजूद मशीन पर अपने बैग का वजन चेक कर रहा है। इस दौरान उसे पता चला कि दो अलग-अलग मशीनें अलग-अलग वजन बता रही हैं और दोनों के बीच करीब ढाई किलो का अंतर है। यात्री ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो

शख्स चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे इंडिगो फ्लाइट पकड़ने के लिए चेकइन काउंटर पर था। वीडियो शेयर कर शख्स ने लिखा कि “चंडीगढ़ एयरपोर्ट। 30 जनवरी, 2025। करीब 16:00 बजे @इंडिगो.6ई काउंटर। वही बैग। दो काउंटर। दो अलग-अलग वजन। 2.3 किलोग्राम का अंतर। क्या इन मशीनों से आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है? मुझे उम्मीद है कि यह एक दुर्लभ मामला है और इसमें तकनीकी गड़बड़ी है। ”

विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि मुझे लगा कि मेरा बैग उतना भारी नहीं था जितना दिखाया गया था, इसलिए काउंटर पर मौजूद महिला ने मुझे इसे दूसरी बेल्ट पर चेक करने के लिए कहा। मुझे आश्चर्य हुआ कि इसने एक अलग नंबर दिखाया! ये छोटी-छोटी बातें सिस्टम में हमारे भरोसे को तोड़ती हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा।”

वीडियो वायरल होने के बाद INDIGO की तरफ से बताया गया, “हम इस तरफ ध्यान आकर्षित करवाने के लिए आभारी हैं। वजन तौलने वाली मशीनों को नियमित समय पर एयरपोर्ट ऑपरेटर द्वारा प्रमाणित किया जाता है। हमने आपकी शिकायत को संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है।”

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर दूल्हे ने किया डांस, दुल्हन के पिता ने रद्द कर दी शादी

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर इस एयरपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर इसमें भी फ्रॉड हो रहा है तो हम ईमानदार किसे मानें? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वाह क्या गजब का फ्रॉड चल रहा है। ना जाने कितने लोगों जुर्माना वसूला गया होगा। एक अन्य ने लिखा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola