धूल भरी कार पर शख्स ने दिखाई ऐसी कलाकारी, यकीन नहीं कर पाए आनंद महिंद्रा; देखिए वीडियो

Anand Mahindra Viral Post : आनंद महिंद्रा ने प्रसिद्द आर्टिस्ट चंदन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह धूल खा चुकी गाड़ियों पर आकृति बना रहे हैं।

Anand mahindra (2)
विज्ञापन

Anand Mahindra Viral Post : उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अनोखे और मजेदार वीडियो शेयर कर टिप्पणी करते रहते हैं। उनकी टिप्पणी और पोस्ट लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है जिसमें एक शख्स गंदी पड़ी कार के शीशे पर कलाकारी दिखा रहा है। वह हाथ से कार के शीशे पर चित्र बना रहा है।

वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने लिखा है,” क्या ये वाकई भारत का है? यहां धूल भरी कारों की कोई कमी नहीं है! क्या प्रतिभा है। कलाकार हर जगह पाए जाते हैं और सच्चे कलाकारों के लिए, दुनिया की हर वस्तु उनकी अभिव्यक्ति के लिए एक कैनवास है।” आनंद महिंद्रा ने ताली बजाते हुए इस वीडियो को शेयर किया, जिसे देख लोग हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियां

एक यूजर ने लिखा कि बचपन में मैं भी ऐसा ही बनाता था लेकिन इतना अच्छा तो नहीं बना पता था। एक ने लिखा कि ऐसा आर्ट एक आर्टिस्ट ही दिखा सकता है। एक अन्य ने लिखा कि गाड़ी पर एडवोकेट लिखा है सर,इंडिया का ही होगा। एक शख्स ने लिखा कि धूल से भरी कारों का सदुपयोग कोई इन भाई साहब से सीखे।

एक ने लिखा कि कलाकार हर जगह हैं। असली कलाकार अपने आस-पास की किसी भी चीज़ को अपनी कलाकृति में बदल सकते हैं। एक ने लिखा कि धूल में एक अच्छी आकृति बनाने वाला शख्स क्या सकारात्मक होगा। एक ने लिखा कि इस तरह लोग दुरूपयोग भी खूब करते हैं। कभी गली में धूल लगी गाड़ी खड़ी करके तो देखिए।

विज्ञापन

बता दें कि आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें आकृति बना रहे शख्स का नाम चंदन है। चंदन के यूट्यूब पर चैनल पर ऐसे वीडियो की भरमार है। चंदन के वीडियो को 245 मिलियन लोगों ने देखा है। 10 मिलियन से अधिक लोगों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ