हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chanakya Niti : महिलाएं भूख समेत इन 4 मामलों में पुरुषों से हमेशा रहती हैं आगे

विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारत ही नहीं दुनिया के महानतम अर्थशास्‍त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक मानें जाते हैं। आचार्य चाणक्य का नीतियां आज भी काफी लोकप्रिय है और समाज के लिए कई मामलों में दर्पण का काम कर रही है। चाणक्य नीति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अद्भुत संग्रह है, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना जब इसे लिखा गया था। इन नीतियों से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है।

नीति ग्रंथ यानी चाणक्य नीति में मनुष्य के जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का उल्लेख मिलता है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में करियर, दोस्ती, दाम्पत्य जीवन, धन-संपत्ति और स्त्री से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। चाणक्य नीति में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों के साथ-साथ उनके गुणों के बारे में भी उल्लेख किया है। एक श्लोक के जरिए चाणक्य ने ऐसे 4 गुण बताएं है जिसमें महिलाएं पुरुषों से कहीं ज्यादा आगे हैं।

स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।

भूख (Appetite)

स्त्रियों के पहले गुण के बारे में आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) बताते हैं कि ‘स्त्रीणां दि्वगुण आहारो’ मतलब- महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कई गुना अधिक भूख लगती है। वो खाने के मामले में हमेशा पुरुषों से आगे रहती हैं। चाणक्य के मुताबिक महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले दोगुना ज्यादा भूख लगती है। शारीरिक संरचना के कारण महिलाओं को अधिक कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इसलिए महिलाओं को भरपेट खाना खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

बुद्धिमान (Intelligent)

महिलाओं के दूसरे गुण के बारे में चर्चा करते हुए चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा चालाक यानी तेज बुद्धि वाली (बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा) होती हैं। वो पुरुषों से अधिक समझदार होती हैं। महिलाएं जीवन की मुश्किल से मुश्किल परिस्थियों से अपनी बुद्धिमानी से आसानी से निकल जाती हैं।

यह भी पढ़ें-  Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन बातों से मिलेगा स्वर्ग सा सुख, आज से ही फॉलो करें

विज्ञापन

साहसी (Daring)

अमूमन ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक साहसी होते हैं। लेकिन चाणक्य नीति में इसके बिल्कुल विपरीत बात कही गई है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) अनुसार महिलाओं में पुरुषों से 6 गुना ज्यादा साहस होता है। महिलाएं किसी भी परिस्थिति से घबराती नहीं हैं। नीतिशास्‍त्र में चाणक्य लिखते हैं ‘साहसं षड्गुणं’ यानी कि महिलाओं के भीतर साहस की शक्ति पुरुषों की अपेक्षा 6 गुना अधिक होती है। महिलाएं तनाव सहन करने के मामले में भी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा आगे होती हैं। वो विपरीत परिस्थिति में भी डटकर खड़ी रहती हैं।

कामुकता (Sensuality)

इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने महिलाओं की काम भावना पर भी अपनी राय रख तुलनात्मक दृष्टिकोण से बताया है कि महिलाएं अधिक कामुक (कामोष्टगुण उच्यते) होती है। महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा 8 गुना अधिक काम भावनाएं होती है। यानी पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले यह भावना 8 गुना कम होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Chanakya Niti : महिलाएं ऐसे पुरुषों को समझती हैं मूर्ख !

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola