Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की इन बातों से मिलेगा स्वर्ग सा सुख, आज से ही फॉलो करें

Chanakya Niti
विज्ञापन

Chanakya Niti: प्राचीन भारत के महानतम राजनीतिज्ञ चाणक्य ने आम लोगों का जीवन सुखपूर्वक बीतें, इसके लिए कई बातें बताई थीं। उन्होंने अपनी शिक्षाओं को चाणक्य नीति नामक एक ग्रंथ में रचनाबद्ध किया था। उनकी इन बातों को अपना कर आप भी अपना भविष्य उज्जवल और बेहतर बना सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में

यह भी पढ़ें: Bheruji ke Upay: आज कर लें भैरव का यह उपाय, मुसीबत पास भी नहीं फटकेगी

विज्ञापन

चाणक्य की इन बातों को मानने से मिलेगा सुख (Chanakya Niti)

  • सुखी पारिवारिक जीवन जीने के लिए जरूरी है कि परिवार में सभी एक-दूसरे का सम्मान करें। ऐसा नहीं करने पर उस घर में अशांति ही रहती है।
  • पति-पत्नी के संबंध में आवश्यक है कि पति अपनी पत्नी की प्रत्येक जरूरत का ध्यान रखें। इसी प्रकार पत्नी को भी चाहिए कि वह अपने पति को संतुष्ट करने का हरसंभव प्रयास करें। यदि दोनों अपने कर्तव्यों का ध्यान रखेंगे तो कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
  • कभी भी राजा को अपनी प्रजा पर जरूरत से ज्यादा बोझ नहीं लादना चाहिए। जनता पर करों का भार इतना ही होना चाहिए कि वे बिना किसी कष्ट के चुका सकें। अन्यथा ऐसे राजा का राज्य अधिक नहीं चलता है।
  • प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्य का ध्यान रखना चाहिए, तभी वह दुनिया में आगे बढ़ सकता है। ऐसा नहीं करने पर व्यक्ति भाग्य का दास बन कर रह जाता है और इसी तरह उसे जीवन बिताना होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ