Car Dashcam Viral Video : भारत में भी अब कार में डैशकैम लगाने का चलन बढ़ रहा है। लोगों को अब पता चल रहा है कि डैशकैम के क्या-क्या फायदे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो कार सवार लोगों के बीच बहस हो रही है और कार में लगे डैशकैम में ये पूरी कहासुनी कैद हो गई। इस कहासुनी का नतीजा देखकर आपको कानून की ताकत का एहसास हो जायेगा।
‘सरकारी गाड़ी’ ने तोड़ा कानून, फिर गुंडागर्दी
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स ‘सरकारी गाड़ी’ लेकर सड़क पर गलत दिशा से चला आ रहा था। गाड़ी के सामने लाल-नीले रंग में सरकारी प्लेट लगा हुआ है। इसी बीच उसका सामना सही दिशा से आ रही एक कार से हो गया। सरकारी गाड़ी में सवार व्यक्ति ने गलत दिशा में ड्राइव करने के बाद भी सही दिशा से आ रहे कार सवार को गाड़ी हटाने के लिए कहा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
सरकारी गाड़ी में सवार व्यक्ति नीचे उतारा और धमकाते हुए लहजे में कहा, ‘तुम्हें गाड़ी का बोर्ड नहीं दिखाई दे रहा है। जल्दी हटाओ गाड़ी। हालांकि शख्स ने कहा कि मैं गाड़ी नहीं हटाऊंगा, पुलिस को बुला लो और ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है। आप गलत दिशा से गाड़ी क्यों चले आ रहे हैं?’ इसके बाद सरकारी गाड़ी में सवार शख्स की हालत खराब हो गई और कुछ देर बाद वह अपनी गाड़ी को किनारे से लेकर चला गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो
बताया जा रहा है कि वीडियो बिहार का है। यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि एक तो गलत दिशा से गाड़ी चला रहे हैं और ऊपर से बहस कर रहे हैं। ये बिहार के लोग हैं वो भी सरकारी, खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। एक अन्य ने लिखा कि इसीलिए डैशकैम लगाना जरूरी हो गया है।
यह भी पढ़ें : जिस थाने में करता था नौकरी, वहीं गिरफ्तार हो गया दरोगा, गुनाह ऐसा कि कोई ना करे बर्दाश्त
एक ने लिखा कि कार पर सरकारी बोर्ड लगाकर समझ रहा था कि पूरा बिहार खरीद लिया है लेकिन इसे गजब का सबक सिखाया है भाई। एक ने लिखा कि कैमरा आजकल लोगों की सबसे जरूरी चीज हो गई है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक बार जब आपको सरकारी नौकरी मिल जाती है, तो आप शायद भारत पर शासन करना शुरू कर देते हैं। एक ने लिखा कि बिहार में ऐसा ही होता है, कानून सिखाने की कोशिश करने वालों पर ही कार्रवाई हो सकती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines