Car Accident Viral Video : तेज रफ्तार गाड़ियों का कहर भारत में कई बार देखा जा चुका है। ऐसे कई मौके आ चुके हैं जब तेज रफ्तार की वजह से लोगों की जान तक जा चुकी है। इसी बीच अमेरिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अचानक एक घर में घुस गई , घटना के वक्त घर में पति-पत्नी मौजूद थे।
घटना अमेरिका के फीनिक्स की है, जहां रात के वक्त जब घर में पति-पत्नी खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार उनके घर में घुस गई। इस घटना के बाद दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त घर कपल के अलावा कई पालतू जानवर भी मौजूद थे। इस घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कपल ने बताया कि ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो, हम किस्मत वाले थे कि बच गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में जहां शख्स खड़ा है, कार वहीं से दीवार तोड़कर घर में दाखिल हुई। घर में रहने वाले जोड़े ने बताया कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि हम सब मर जाएंगे। सब कुछ बर्बाद हो गया। यह बहुत तेजी से हुआ।
बताया जा रहा है कि कार एक 18 साल का लड़का चला रहा था, जो शराब के नशे में था। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कपल के अनुसार इस घटना के बाद घर को इतना नुकसान पहुंचा है कि बनाने में 20 लाख तक का खर्चा आ सकता है।
यह भी पढ़ें : 4 साल में पांच बार गर्भवती होने का दावा कर महिला ने किया कांड! ऐसे खुल गई पोल
अब इस वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। आरोप लगा रहे हैं कि जिस जगह यह घटना हुई है, वहां अक्सर लोग लापरवाही से कार चलाते हैं। उनपर लगाम लगाने की जरूरत है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines