कीचड़ भरे खेत में ही कपल पर सवार हुआ नाग-नागिन का 'भूत', लोग बोले- कहीं जोंक ना चिपक जाए

Nagin Dance Viral Video : वायरल वीडियो में एक कपल धान के खेत में भरे पानी और कीचड़ में नागिन डांस कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं ।

Nagin Dance Viral Video

Nagin Dance Viral Video : डांस करके सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में कुछ लोग ना जाने कैसी-कैसी हरकतें करते हैं। इसी कोशिश में कुछ शर्मनाक और अश्लील डांस भी करने लगते हैं। हालांकि मर्यादित और हंसा देने वाले डांस के वीडियो की भी कोई कमी नहीं है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कपल कीचड़ में लेटकर नागिन डांस कर रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स और एक महिला खेत में मौजूद हैं। धान की खेती के लिए पानी भरा हुआ है। इसी बीच दोनों डांस करने लगे। नागिन की धुन पर दोनों कीचड़ भरे खेत में लेटने लगे। दोनों ने रोमांटिक पोज भी दिया। दोनों के पूरे शरीर पर कीचड़ लग गया लेकिन डांस नहीं रुका।

खूब वायरल है नागिन डांस का ये वीडियो 

वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि दोनों ने रील बनाने के लिए ये वीडियो शूट किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। हजारों की संख्या पर लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि कहीं जोंक न लग जाए।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लोगों पर रील बनाने का अजीब नशा चढ़ा हुआ है। एक ने लिखा कि जोंक यहां नहीं मिलते, जोंक तो तालाब और गंदे पानी में मिलते है। ये तो खेत है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील के चक्कर में हजारों की लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इन लोगों का डांस जानलेवा नहीं है, अजीब जरूर है। एक अन्य ने लिखा कि हमारे देश का युवा रील बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैंने तो डांस कई सारे देखें हैं लेकिन ऐसा नागिन डांस पहली बार देखा है। एक अन्य ने लिखा कि डांस करना कोई बुराई नहीं है लेकिन आजकल लोग डांस में अश्लीलता लेकर आ गए है, इससे चिंता होती है। एक अन्य ने लिखा कि दोनों ने बिना किसी अश्लील हरकत के इतना अच्छा डांस किया कि वीडियो वायरल हो गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ