Chhattisgarh News: पत्नी संग ‘अफेयर’ पर बॉस की कार में लगाया बम, विस्फोट...

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी के बॉस को डराने के लिए ऐसा कांड कर दिया कि पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया।

Chhattisgarh News
विज्ञापन

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का बॉस के साथ अफेयर चल रहा है, इस शक के चलते इस शख्स ने जो फैसला किया, उसने पूरे शहर को चौंका दिया। इतना ही नहीं, कांड करने के बाद वह बच नहीं पाया और पुलिस ने उसे धर लिया। आइये जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है। पुलिस ने बताया कि 42 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी के बॉस की कार में रिमोट कंट्रोल से विस्फोट कर दिया। शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके साथ अफेफर चल रहा है। गनीमत रही कि जिस वक्त विस्फोट हुआ, उस दौरानकार में कोई नहीं था। किसी की जान नहीं गई लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisment

पुलिस ने आरोपी को कर लिया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी देवेन्द्र सिंह भिलाई शहर के राम नगर इलाके का रहने वाला है, इस घटना को अंजाम दिए जाने के महज एक दिन बाद ही पुलिस उस तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भिलाई शहर में रियल एस्टेट कारोबारी संजय बुंदेला के कार्यालय के बाहर उनकी कार में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने नए आपराधिक कानून बीएनएस और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पूछा तो स्वीकार कर लिया अपराध

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए देवेन्द्र सिंह को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इसके बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह कांड इस संदेह के चलते किया कि उसकी पत्नी का रियल एस्टेट डेवलपर के साथ संबंध है।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बदला लेने के लिए उसने यूट्यूब वीडियो से रिमोट कंट्रोल बम बनाना सीखा और फिर बॉस को डराने के मकसद से उसकी कार में लगा दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ