No Romance in Cab: सवारियों की अश्लील हरकतों से परेशान एक कैब ड्राइवर ने अपनी रियर सीट पर एक नोटिस लगा दिया। इस नोटिस में कैब में बैठने वाले लोगों से दूरी बनाकर बैठने का आग्रह किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस नोटिस में सवारियों से रोमांस न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इस नोटिस को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये पूरा मामला हैदराबाद का है। नेटिजन्स इस नोटिस को जमकर शेयर कर रहे हैं। नोटिस में ड्राइवर ने लिखा ये आपका प्राइवेट प्लेस या OYO का कमरा नहीं है। कृपया दूरी बनाकर बैठे और रोमांस न करें। कैब चालक सवारियों की हरकतों से परेशान था, जिससे बचने के लिए उसने ये अनोखा रास्ता अपनाया है।
ये भी पढ़ें: शायरी पढ़कर DSP की पत्नी ने देखा चांद, पति का शायराना अंदाज हो गया वायरल
कैब में बैठने वाले लोग करें मर्यादा का पालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये पोस्ट शेयर की गई है। लोग जमकर इसे शेयर और इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दिल्ली, बैंगलुरु में भी लोग कैब में रोमांम करते हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कैब में बैठने वाले लोगों को एक मर्यादा में रहना चाहिए।
कैब ड्राइवर और सवारियों के बीच विवाद के वीडियो होते हैं वायरल
बता दें इससे पहले सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें कैब ड्राइवर ने उसे ‘भैया’ न कहने को आग्रह किया था। इसके अलावा कैब चालक ने नोटिस लगाकर सवारियों को ये चेताया था कि आप कैब के मालिक नहीं है और न ही आप मुझे ज्यादा पैसे दे रहे हैं, इसलिए सम्मान से बात करें और कार को कोई नुकसान न पहुंचाए।
ये भी पढ़ें: महिला मित्र के सामने होटल में आपत्तिजनक हालत में दिखा पुलिसवाला, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
6 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines