महिला मित्र के सामने होटल में आपत्तिजनक हालत में दिखा पुलिसवाला, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Bulandshahr Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में पुलिसकर्मी नग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है।

mp police
विज्ञापन

Bulandshahr Police Viral Video: उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। अब एक पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में पुलिसकर्मी किसी होटल में महिला मित्र के साथ नग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी खुर्जा फायर स्टेशन पर तैनात है और इसका नाम संजीव खोखर है। संजीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि संजीव किसी महिला मित्र के साथ होटल के कमरे में है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है और वह आराम से महिला मित्र के सामने बैठा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

पुलिसकर्मी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पुलिस की छवि को लेकर चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिसकर्मी का वीडियो कब और कहां का है। कोई भी इस वीडियो को लेकर जानकारी देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पुलिस पर लगातार लगाम कसने की बात कही जा रही है, छवि सुधारने की कोशिश हो रही है लेकिन कुछ पुलिसकर्मी इस पर धब्बा लगाते दिखाई दे चुके हैं। अब बुलंदशहर में फायर स्टेशन में तैनात इस पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने से पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ