अक्सर लोगों को अपने घर के सजाने या पौधों की देखभाल करने जैसे शौक होते हैं, मगर कुछ लोग इसे कमाई का जरिया बना लेते हैं। ऐसा ही कुछ यूएस की एक महिला ने किया है। यूएस में रहने वाला 44 साल की लीना पेटीग्रेव अपने पौधे से बहुत प्यार करती है और उनका ख्याल रखना पसंद करती है। हालांकि लीना एक आईटी प्रोफेशनल है, मगर उन्होंने अपने प्लान्ट लव को एक सफल बिजनेस में बदल दिया है और अब हर साल इससे लगभग 1.25 करोड़ की कमाई करती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कैसे आया आइडिया?
शुरुआत में लीना के लिए बस ये एक शौक था, उनको अपना घर सजाना पसंद था, जिसके लिए वे पौधों का इस्तेमाल करती थी। 2017 में लीना ने पहली बार इनडोर गार्डनिंग की शुरुआत पोथोस पौधे से की थी, मगर वो कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद 2022 में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर फिर से गार्डनिंग शुरू की। समय के साथ-साथ पौधों में उनकी रुचि बढ़ती गई।
ये लगाव इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपने घर को अलग-अलग तरह के पौधों से भर दिया, जिसमें 8-फुट लंबा मॉन्स्टरस भी शामिल था। हालांकि बाद में पेटीग्रेव को ये समझ आया कि उनके पास जितने पौधे थे, वे उन्हें रखरखाव नहीं कर सकती थी।
पौधों की बढ़ती संख्या को मैनेज करने के लिए पेटीग्रेव ने उन्हें ऑनलाइन मार्केटप्लेस पामस्ट्रीट पर बेचने का फैसला किया। इसके बाद जून 2023 में लाइव स्ट्रीम के जरिए उन्होंने एक नीलामी का आयोजन किया। जुलाई 2024 तक, पेटीग्रेव अपने साइड बिजनेस से हर महीने 12,380 डॉलर यानी लगभग 10.45 लाख रुपये कमा रही थी।
Gardening
कमाल का बिजनेस आइडिया
जैसा कि हम बता चुके हैं कि पेटीग्रेव आईटी में काम करती हैं। अपनी इस जॉब से वे हर साल 90,000 रुपये कमाती हैं। इसके अलावा अपने प्लांट बिजनेस पर भी पूरा ध्यान देती है और हर हफ्ते इसके लिए लगभग 20 घंटे बिताती है। लीना अपने पूरे बिजनेस को खुद ही मैनेज करती हैं, इसमें पौधे खरीदने से लेकर उन्हें बेचने और शिपिंग तक, वो सब कुछ संभालती हैं।
इसके लिए उन्होंने अपने गैरेज से ग्रीनहाउस बना रखा है। पौधे की देखभाल के लिए लीना ने 5 लोगों को ठेके पर रखा है। ये प्लांट बिजनेस इतना फायदेमंद हो गया है कि मार्क्विस ने अपनी नौकरी छोड़ दी है। लीना के पौधों की कीमत 30 डालर यानी लगभग 2,500 रुपये से लेकर 115 डॉलर यानी लगभग 9,700 रुपये तक है।
यह भी पढ़ें –फेसबुक ने बनाई जोड़ी, उन्नाव गर्ल का महराजगंज के ‘मुंडे’ संग गोरखपुर में मिलन
संबंधित खबरें
श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
6 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
5 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines