---विज्ञापन---

Budh Gochar 2022: इन 7 राशियों का दुर्भाग्य लेकर आएगी 13 नवंबर, आप भी अपना नाम देख लें

Budh Gochar 2022: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। यह ग्रह 13 नवंबर को राशि परिवर्तन (Budh Ka Rashi Parivartan) कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद से ही कई राशियों के लिए बुरा समय शुरू हो जाएगा। ऐसे में उन लोगों के लिए अपनी राशि अनुसार […]

Budh Gochar 2022: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक माना गया है। यह ग्रह 13 नवंबर को राशि परिवर्तन (Budh Ka Rashi Parivartan) कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद से ही कई राशियों के लिए बुरा समय शुरू हो जाएगा। ऐसे में उन लोगों के लिए अपनी राशि अनुसार उपाय करना बेहतर रहेगा। जानिए बुध के गोचर का किस राशि पर क्या प्रभाव होगा।

बुध के गोचर का होगा इन राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट (Budh Gochar 2022)

राशिचक्र की 12 राशियों में से 4 राशियां सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के लिए बुध का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। बुध का राशि परिवर्तन इन जातकों के लिए आगे बढ़ने के कई नए अवसर ला रहा है। ये अवसर इन जातकों को तरक्की की राह पर ले जाएंगे और इन्हें भविष्य में जबरदस्त आर्थिक लाभ भी कराएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपके घर में भी है छिपकली तो जल्द मिलेगी ये खुशखबरी!

इनमें भी सिंह और कन्या राशि के लिए फिलहाल समय बहुत ही अच्छा चल रहा है। जल्दी ही घर में कोई बड़ी खुशखबरी भी आ सकती है। इन चारों राशियों से जुड़े लोगों को हर तरह की सुख-सुविधा और समृद्धि प्राप्त होगी और अपार खुशियां मिलेंगी। तुला राशि वालों की अपने लाइफ पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है, उस समय शांत रहना ही उपयुक्त होगा। मकर राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

इन राशियों के लिए अशुभ रहेगा बुध का राशि परिवर्तन

बाकी राशियों के लिए बुध का राशि परिवर्तन या तो मिश्रित रहेगा या अशुभ रहेगा। यदि वे इस ग्रह की अनुकूलता के लिए बुध के उपाय करें तो नेगेटिव इफेक्ट्स कम हो जाएंगे और पॉजिटिव इफेक्ट्स मिलने लगेंगे। इन राशियों को स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। यदि वे अपने आपको बीमारी से बचा सके तो आने वाला समय सौभाग्य लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2022: जल्दी इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, बाकी राशियों का रहेगा ऐसा हाल

---विज्ञापन---

विशेष कर वृषभ, कर्क और धनु राशि को अपने आप पर नियंत्रण रखने और मन को शांत करने की जरूरत है। यदि वे ऐसा कर सकें तो निश्चित रूप से वे इस ग्रह के दुष्प्रभावों से बच सकेंगे। ज्योतिष में बताए गए अशुभ बुध ग्रह के उपाय यथा गणेश जी की पूजा, हाथी को हरा चारा खिलाना, किन्नरों से आशीर्वाद लेना आदि काम करके भी बुध के नेगेटिव इफेक्ट को कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 12, 2022 04:11 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola