इंडियन रेलवे के जरनल डिब्बे में जब अंग्रेज ट्रैवलर ने किया सफर, हुआ कुछ ऐसा…Video देख आप भी पीट लेंगे माथा

एक ब्रिटिश व्लॉगर इंडियन रेलवे में सफर कर अपना अनुभव सोशल मीडिया पर रील के जरिए पोस्ट किया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. यात्रा के दौरान हुई दो घटनाओं का जिक्र किया, जिनसे वह बेहद परेशान थे.

British Vlogger India Train Experience

ब्रिटिश व्लॉगर ने ट्रेन यात्रा में झेली असहज घटनाएं. Image Source Social Media

विज्ञापन

ऐसे बहुत से विदेशी पर्यटक हैं जो कि भारतीय ट्रेनों में यात्रा के अपने अनुभव को सोशल मीडिया पोस्ट करना पसंद करते हैं. लेकिन वही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें ब्रिटिश व्लॉगर ने वीडियो में स्लीपर क्लास में मौजूद यात्रियों के साथ अपना अनुभव बताया है. सबसे पहले विदेशी पर्यटक ने कहा कि एक यात्री बार-बार उनकी सीट पर पैर रख रहा था. उन्होंने कई बार ऐसा न करने का अनुरोध भी किया, लेकिन उसर कोई असर नहीं हुआ न ही उसने अपने पैर को हटाया. इसके साथ ही व्लॉगर @backpacker.ben ने कहा, “मुझे यह मानना ही पड़ेगा कि अगले कुछ घंटों तक उसका पैर वहीं रहेगा.”.

वही वीडियो में विदेशी पर्यटक ने यह बताया कि एक यात्री ने उनके हाथ पर थूक दिया. जो कि यह व्यक्ति खीरे खा रहा था और उसके बाद व्लॉगर के हाथ पर थूक गया. व्लॉगर ने कहा कि यह घटना बहुत ही परेशान करने वाली थी और इससे वह हैरान रह गए.

Advertisment

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट

आपको बता दें वीडियों जैसे ही वायरल हुई लोगों ने इसपर जमकर कमेंट्स किए. कुछ लोगों ने व्लॉगर को दोषी ठहराया कि उन्होंने लोकल डिब्बा चुना. वही कुछ ने कहा कि अगर वे थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करते तो इस तरह की परेशानियों से बच सकते थे. इसके साथ ही अन्य लोगों ने यात्रियों के खराब व्यवहार की आलोचना की और इसे निंदनीय बताया.

कई लोगों ने यह भी कहा कि आप लोकल डिब्बे की वीडियों बनाकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आपने इसे क्यों चुना. आपको एसी कोच और स्टैंडर्ड डिब्बे वाली ट्रेन भी मिल जाएगी फिर भी अपने ये वाला क्लास का चुनाव ही क्यों किया. आप थोड़ा ज़्यादा खर्च करके आराम से सफर कर सकते थे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ