ओ भाई साब! पार्किंग का नियम तोड़ा तो लड़की पर लगा 11 लाख का जुर्माना, बोली- ये कैसा मजाक

Bizarre News : कार पार्किंग करने के बाद एक लड़की को ‘पांच मिनट के नियम’ में देरी के कारण 11 लाख का जुर्माना लगा दिया गया। इससे लड़की बेहद आहत हो गई और बोली- ये क्या मजाक है? पढ़िए क्या है पूरा मामला।

Woman fined £11,000 over five-minute parking rule in UK

Bizarre News : शहरों में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए नए-नए कानून बनाए जा रहे हैं। हालांकि कुछ जगहों पर नियम ना मानने पर बेहद कड़ी कार्रवाई की जाती है। ब्रिटेन में एक लड़की को पार्किंग की वजह से लाखों रुपये का जुर्माना देना पड़ा, वो भी सिर्फ पांच मिनट की गाड़ी पार्किंग के बाद! आइये जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

21 साल की हन्नाह रॉबिन्सन नाम की लड़की अपने काम के चलते काउंटी डरहम के डार्लिंगटन शहर में अपनी गाड़ी पार्क करती थी। लड़की का कहना है कि वह रोजाना पार्किंग शुल्क के तौर पर 8.50 पाउंड (900 रुपये) देती थी। इसके बावजूद उसके ऊपर 67 बार नियमों का उललंघन करने का आरोप लगाकर £11,390 (11 लाख) का भारी जुर्माना लगाया है।

67 बार नियम तोड़ने का आरोप, लगा 11 लाख का जुर्माना 

पार्किंग चलाने वाली कंपनी का कहना है कि हन्नाह पार्किंग में आने के बाद पांच मिनट के अंदर टिकट खरीदने में विफल रही, ऐसे में उनपर ये जुर्माना लगाया है। साल 2021 से अब तक 67 बार हन्नाह पार्किंग का टिकट पांच मिनट के अंदर खरीदने में असफल रही, तो उन पर कुल 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

लड़की ने कहा- ये तो मजाक है

पार्किंग चलाने वाली कंपनी ने बताया कि ‘पांच मिनट’ के भीतर टिकट लेने की शुरुआत इसलिए की गई, जिससे बिना पैसे दिए लोग कार को पार्क ना कर सकें और ऐसे लोगों पर रोक लगाई जा सके। वहीं लड़की ने बताया कि पार्किंग में टिकट मशीनें अक्सर खराब रहती हैं, इसलिए मैं ऑनलाइन भुगतान करती हूं, हो सकता है इसमें कभी-कभी देरी हो जाती हो लेकिन मैंने रोजाना पार्किंग के पैसे चुकाए हैं।

वहीं हन्नाह का दावा है कि कार पार्किंग के अंदर इंटरनेट में गड़बड़ी के कारण पांच मिनट से अधिक का समय लग सकता है लेकिन यह हास्यास्पद है। मैंने पार्किंग के पैसे चुकाए हैं, उन्हें इसकी कोई परवाह ही नहीं है। 21 साल की लड़की का कहना है कि मैंने एक्सेल से संपर्क करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ