Marriage Funny Viral Video: सोशल मीडिया शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में शादी के दौरान ही मारपीट होती दिखाई दी तो कुछ में दूल्हा-दुल्हन के बीच विवाद दिखाया गया। अब एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें ना तो विवाद हुआ और ना ही मारपीट हुई बल्कि लंबे दूल्हे के सामने छोटी दुल्हन खड़ी हो गई और वरमाला पहनाने के लिए दुल्हन के भाई को मदद करनी पड़ी।
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि दूल्हा और दुल्हन की ऊंचाई में काफी अंतर हैं। दोनों जयमाला के लिए मंच पर खड़े हैं लेकिन दुल्हन की हाइट इतनी कम है कि वह चाहकर भी दूल्हे को वरमाला नहीं पहना सकती। ऐसे में दुल्हन के भाई ने मदद की और फिर वरमाला पहनाया गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को उसके भाई ने उठाया और फिर उसने दूल्हे के गले में वरमाला डाली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक ने लिखा कि इसके लिए खास सीढ़ी बनवानी चाहिए थी। एक ने लिखा कि मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि दुल्हन बड़ी है या दूल्हा छोटा है। एक अन्य ने लिखा कि शायद लड़का किसी चीज पर खड़ा हुआ है क्योंकि लड़की की तरफ जितने लोग भी खड़े हैं, सबकी ऊंचाई कम है। सबके सब तो छोटे नहीं हो सकते। एक ने लिखा कि ये वीडियो वायरल हो गया, मतलब जिसकी बीवी छोटी उसका भी बड़ा नाम है।
यह भी पढ़ें : Video: बस की खिड़की में सिर फंसा, हर यात्री हंसा, बन आई जान पर, लानत दें हंसने वाले इंसान पर
एक ने लिखा कि जब रब ने बना दी जोड़ी तो बीवी बड़ी हो या नाटी, क्या कर सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि क्या सोचकर दोनों का रिश्ता तय किया गया था, मां-बाप ने क्या देखा था। एक ने लिखा कि ये दूल्हा अगर थोड़ा सा सिर झुका लेता तो कितना अच्छा लगता लेकिन वह किसी मूर्ति की तरह खड़ा दिखाई दे रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines