Viral Video: दुल्हन ने शादी के जोड़े में लगाए Push Ups, यूजर बोले- पति को पीटने की तैयारी कर रही है

Bride push ups in wedding dress: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह शादी के जोड़े में पुश अप्स लगाती नजर आती है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार कमेंट कर अपनी रिएक्शन दिए हैं।

Viral Video: दुल्हन ने शादी के जोड़े में लगाए Push Ups, यूजर बोले- पति को पीटने के ट्रेनिंग हो रही है
विज्ञापन

 Bride push ups in wedding dress: सोशल मीडिया पर आपने कई मजेदार वीडियो देखे होंगे, जिसे देखकर आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, यहां पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर प्रेरणा मिलती है। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह शादी के जोड़े में पुश अप्स लगाती नजर आती है।

इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते हैं कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर कितनी जागरूक है। लड़की का फिटनेस को लेकर इतना क्रेज देखकर यूजर भी उससे इंस्पिरेशन ले रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने इस वीडियो को अलग सेंस में लेकर मजेदार कमेंट भी किए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को kanishkakalraa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसमें आप एक लड़की को शादी के लाल जोड़े में पुश अप्स लगाते हुए देखते हैं। हालांकि, हम यहां पर पुष्टि नहीं करते हैं कि यह लड़की अपनी शादी से पहले एक्सरसाइज करती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर इस लड़की शादी के जोड़े में पुश अप्स लगाते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही चार लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं, कई लोगों ने कमेंट कर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक शख्स ने लड़की की तारीफ करते हुए कहा कि इससे हमें सीख लेनी चाहिए कि एक्सरसाइज हमारे लिए कितनी जरूरी है। वहीं, एक ने लिखा कि यह लड़की अपनी फिटनेस को लेकर कितनी डिटरमिन है। हालांकि, कई यूजर ने मजेदार कमेंट भी किए। एक ने लिखा कि भाई ये तो अपने पति को पीटने की तैयारी कर रही है ये कोई एक्सरसाइज नहीं है, सभी पतियों को सलाह है कि एक्सरसाइज करने वाली पत्नी से दूर रहें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ