शादी के बाद नहीं बल्कि तलाक मिलने पर महिला ने दी पार्टी, फिर से सिंगल होने पर मिली बधाइयां

Divorce Party: चीन में एक महिला ने शादी टूटने की खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने उसे फिर सिंगल होने पर बधाइयां दी हैं।

High Court Hearing Via Video Conference

नोटिफिकेशन जारी करके नए नियम लागू कर दिए गए हैं।

लोग शादी बड़े ही धूमधाम से करते हैं, कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि उनकी शादी यादगार बन जाए। शादी करने के बाद पार्टी करते हैं , दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित करते हैं। अब एक महिला शादी के लिए नहीं बल्कि तलाक लेने पर पार्टी आयोजित कर चर्चाओं में है। महिला ने अपने दोस्तों और करीबियों को इस पार्टी में आमंत्रण दिया।

विज्ञापन

३४ साल की सॉन्ग नाम की महिला ने तलाक लेने के बाद एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उसके दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी को यादगार बनाने के लिए फोटोग्राफर भी बुलाए गए थे। जहां पार्टी का आयोजन किया गया था, उस जगह को लाल रंग से सजाया गया था और पार्टी में शामिल लोगों ने महिला को फिर से सिंगल होने पर बधाई दी।

विज्ञापन

चीन की इस महिला के लिए पार्टी में कहा गया कि यह बकवास शादी यही पर समाप्त होती है, एक बार फिर से सिंगल होने पर बधाई। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर कर महिला ने कहा कि अगर मुझे पता होता कि तलाक के बाद इतनी ख़ुशी मिलती है तो मैं बहुत पहले ही तलाक ले लेती।

चीनी सोशल मीडिया पर इस महिला के तलाक की खूब चर्चा हुई। महिला ने यह भी बताया कि आखिर उसे तलाक क्यों लिया ? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने पति के फ़ोन में ऐसे संदेश देखे थे, जिससे शक हो गया था कि वह धोखा दे रहा है। इसके बाद महिला ने तलाक लेने का फैसला किया।

विज्ञापन

भारत में एक तमिल अभिनेत्री ने तलाक फोटोशूट करवाया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। तमिल सीरियल अभिनेत्री शालिनी ने तलाक फोटोशूट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि खराब शादी को छोड़ना ठीक है क्योंकि आप खुश रहने के लायक हैं। अपने जीवन पर खुद नियंत्रण रखें। अपने और अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य के लिए जरूरी बदलाव जरूर करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ