दुल्हन की रंगरलियों का वीडियो मंडप में चलाया, दूल्हे की हरकत पर बराती हैरान

Groom’s Revenge on Wedding : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बरातियों के सामने ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन की पोल खोलकर कर रख दी। उसने सबके सामने ऐसा वीडियो चला दिया, जिसे देखकर दुल्हन शर्मसार हो गई।

Cheating Girlfriend Caught
विज्ञापन

Groom’s Revenge on Wedding: शादी से पहले एक शख्स को पता चला कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है। वह शादी तो करने जा रही है लेकिन उसका किसी और के साथ संबंध है। इसके बाद लड़की को सबक सिखाने के लिए ऐसा मौका चुना, जिससे वह शर्मसार हो गई। शादी के दिन ही इस शख्स ने धोखा देने वाली प्रेमिका को सबक सिखाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

शादी के दिन सिखाया सबक

शादी के खुशी माहौल में सब एन्जॉय कर रहे थे। तभी प्रेमी ने प्रेमिका से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए मैंने इसके लिए सबसे अच्छा तरीका अपनाया है। इसके बाद प्रेमी अपनी जेब से एक रिमोट निकालता है और टीवी पर एक वीडियो प्ले करता है।

Advertisment

टीवी पर एक वीडियो चली, जिसमें उसकी प्रेमिका एक अन्य शख्स के साथ एन्जॉय कर रही थी। इस वीडियो को देखकर वह शर्मिंदा हो गई। वह अपना चेहरा छुपाने लगी। वहां मौजूद मेहमान भी हैरान रह गए। इस वीडियो को @historyinmemes नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है।

देखिए वीडियो


इस वीडियो को 27 मिलियन देख चुके हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि पहली नजर में तो ये सब झूठा लग रहा है। हो सकता है कि ये सिर्फ मजाक के लिए बनाया गया हो।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि अगर यह सच है तो इसमें काफी धैर्य है और भावनाओं पर इसने काफी अच्छे काबू किया है। एक अन्य ने लिखा कि अगर उसे ये सब पता था कि उसके साथ धोखा हो रहा है तो वह शादी ही क्यों करने लगा? एक ने लिखा कि धोखा देने वाली लड़कियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि आप उसे आसानी से भी छोड़ सकते थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ