Gride Death Wedding Night : शादी के बाद पहली रात को एक दुल्हन की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दुल्हन अपने पति के साथ घर में थी। वह बिल्डिंग से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। जिस वक्त लड़की नीचे गिरी वह नग्न अवस्था में थी।
23 साल की लड़की सेनिया वोदयानित्स्काया, 24 साल के दूल्हे किरिल के साथ सेंट पीटर्सबर्ग में रह रही थी। घटना के वक्त भी वह अपने दूल्हे के साथ ही थी। शादी में परिवार के लोगों के साथ ही तमाम रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे लेकिन इसी रात सेनिया अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि जब लड़की नीचे गिरी तो वह नग्न अवस्था में थी।
दुल्हन की मौत के बाद हिरासत में पति
दुल्हन की इस तरह मौत की जानकारी मिलते ही दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की है। शुरुआती पूछताछ में उसने अपनी भूमिका होने से इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के बाद, अभी तक इसे सिर्फ एक हादसा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : अरे यार! बर्गर में लगा था खून, बच्ची ने समझ लिया केचप; मां ने देखा तो उड़ गए होश
एक-दूसरे से प्यार करते थे पति -पत्नी
शादी में शामिल लोगों का कहना है कि पति अपनी पत्नी से खूब प्यार करता था। शादी के दिन ही दोनों बहुत खुश थे। किसी तरह का कोई तनाव नहीं दिखाई दिया। ऐसे में दोनों के बीच विवाद की कोई जानकारी नहीं है। बिल्डिंग से गिरने से पहले सेनिया ने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
यह भी पढ़ें : ये क्या? सिर्फ नाश्ता करने दूसरे देश चला गया कपल, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
हैरानी की बात ये है कि दुल्हन नग्न अवस्था में बिल्डिंग से नीचे कैसे गिरी? वह अपने पति के साथ अपार्टमेंट में थी, उसे इस बात की जानकारी क्यों नहीं है? कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं? ऐसे कई सवाल हैं, जो इस घटना के बाद उठाए जा रहे हैं। इन्हीं सवालों का जवाब खोजने के लिए पुलिस ने दुल्हन के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines