Bride With Dog Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन इस वक्त एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। विदाई के वक्त जहां लड़कियां अपने मां-बाप या भाई-बहन को पकड़ कर रोती दिखाई देती हैं तो वहीं इमोशनल होने पर अपने करीबी को खोजती हैं लेकिन विदाई के वक्त एक लड़की कुत्ते को पकड़कर रोती दिखाई दे रही है।
कुत्ते को गले लगा रो पड़ी दुल्हन
कहा जाता है कि साथ में रहने से इंसान को निर्जीव चीज से भी प्यार हो जाता है और जानवरों को तो लोग खूब प्रेम से पालते ही हैं और प्यार करते हैं। इन जानवरों से लोगों को खूब लगाव हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक लड़की घर छोड़कर ससुराल जाने लगी तो घर के पालतू कुत्ते को पकड़कर रोने लगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन कार में बैठी है, वह ससुराल जा रही है। इस दौरान उसकी गोद में एक कुत्ता है और जिससे लिपटकर लड़की खूब रो रही है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि अगर लड़की को इतना ही प्रेम तो उसे अपने साथ ले जा सकती है तो कुछ ने लिखा कि जानवरों के साथ प्रेम बेहद अद्भुत होता है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केवल जानवरों से प्रेम करने वाले लोग ही इस दुःख को समझ सकते हैं। एक ने लिखा कि ये घोर कलयुग है मेरे भाई, यहां इंसान की कमी जानवर पूरी कर रहे हैं, क्या गले लगकर रोने के लिए कोई इंसान नहीं है? एक ने लिखा कि भाई प्यार किसी से भी हो सकता है, चाहे वो इंसान हो या जानवर लेकिन प्यार करने वाला होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि जिन लोगों के घर में जानवर हैं, वही लोग इस वीडियो का मतलब समझ सकते हैं।
यह भी पढ़ें : मुंबई लोकल में अश्लील डांस कर बुरी फंसी लड़की, होगी कार्रवाई
बता दें कि इस वीडियो को @ashishkumar29536 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को आठ लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है जबकि ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने इस वीडियो को देखा है। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines