Brazil Influencer Drowned During Yacht Party: ब्राजील की दो मशहूर मॉडल और इंफ्लुएंसर एलाइन तमारा मोरेरा डी अमोरिम और बीट्रीज तवारेस दा सिल्वा फारिया की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह याच पार्टी के बाद स्पीडबोट से गिरकर डूब गईं। इस बोट का एक लहर की वजह संतुलन बिगड़ गया था। बताया जा रहा है कि दोनों मॉडल्स ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था।
जानकारी के अनुसार, एलाइन तमारा मोरेरा डी अमोरिम की उम्र 37 साल और बीट्रीज तवारेस दा सिल्वा फारिया की उम्र 27 साल थी। वह अपने हॉट लुक के लिए जानी जाती थीं। उन्हें ब्राजील के डेविल्स थ्रोट तट पर बोट डूबने के बाद मृत पाया गया।
लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था इनकार
ये घटना लगभग एक महीने पहले हुई। अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस का कहना है कि उनकी नाव ओवरलोड हो गई थी। जब वे ब्राजील के तट पर लौट रही थीं। साओ विंसेंट के पुलिस कमिश्नर मार्कोस एलेक्जेंडर अल्फिनो का कहना है कि इंफ्लुएंसर ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था क्योंकि वे सेल्फी ले रही थीं। मॉडल्स का कहना था कि इससे उनकी टैनिंग में परेशानी आती है।
ये भी पढ़ें: Video: जया किशोरी शादी करेंगी या नहीं? बैग विवाद के बीच खुद बताई सच्चाई
बचाने की खूब कोशिश की
जिंदा बचे पांच लोगों में से एक कैप्टन ने कहा कि उनकी नाव की क्षमता पांच यात्रियों की थी। जबकि इसमें छह लोग सवार हो गए थे। 29 सितम्बर को नाव एक विशाल लहर से टकराई और इतनी भारी हो गई कि उसे पार नहीं किया जा सका। धीरे-धीरे वह डूबने लगी। कैप्टन ने पुलिस को बताया कि उसने सभी को बचाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन उन दोनों को बचाया नहीं जा सका।
एक बच्चे की मां थी एलाइन
जानकारी के अनुसार, एलाइन एक बच्चे की मां थी। उसे तैरना नहीं आता था। उसने अपनी अंतिम तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जब वह बिकिनी पहने नाव पर बैठी थीं। इस घटना के बारे में पता चला है कि इंफ्लुएंसर्स का एक ग्रुप लक्जरी याच पार्टी करने के लिए इकट्ठा हुआ था। उन्होंने पूरा दिन घूमने और शराब पीने में बिताया। बाद में वे तट पर वापस आने के लिए दो ग्रुपों में हो गए। वापसी की यात्रा में उनमें से एक ग्रुप लहरों में फंस गया।
ये भी पढ़ें: Video : 40 लाख की ‘बैलगाड़ी’ का वायरल वीडियो, Tesla कार में आई खराबी पर भड़का मालिक
इस तरह बची एक महिला की जान
एक यात्री वैनेसा ने बताया कि वह किसी तरह लाइफ जैकेट पहनकर चट्टानों से चिपककर बच गई। दूसरी यात्री कैमिला ने बताया कि उसने अपने हाथों में लाइफ जैकेट पकड़ी हुई थी।
ये भी पढ़ें: Video: 6 बच्चों की मां 7वीं बार प्रेग्नेंट, एक कमरे में कैसे गुजार रही जिंदगी! देखें वायरल वीडियो
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
18 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
21 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines