Brazil Flight Crash : ब्राजील की वोएपास एयरलाइंस की फ्लाइट विन्हेडो के रिहायशी इलाके में क्रैश हो गई। इस दुर्घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। इस घटना में 57 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर सहित सभी 61 लोगों की जान चली गई। इस विमान में एक और शख्स सवार होने वाला था लेकिन उसकी एक गलती से जान बच गई। जब उसे पता चला कि उसकी जान बच गई तो वह एयरपोर्ट गया और विमान में चढ़ने से रोकने वाले स्टाफ को गले लगा लिया।
ब्राजील के रियो डी जेनेरो के रहने वाले एड्रियानो असीस ने खुलासा किया है कि उन्हें भी इसी फ्लाइट से जाना था लेकिन कुछ कमी के कारण वह इस फ्लाइट को नहीं पकड़ पाए और उनकी जान बच गई। इस घटना की जानकारी के बाद जब असीस ने एक रिपोर्टर से बात की तो उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। वह एक अस्पताल में काम कर रहे थे और शिफ्ट पूरी करने के बाद एयरपोर्ट पर देरी से पहुंचे।
ब्राजील के समाचार आउटलेट टीवी ग्लोबो से बात करते हुए, असीस ने कहा कि वह सुबह 9:40 बजे चेक-इन काउंटर पर पहुंच गया था, कुछ गड़बड़ी के कारण फ्लाइट छूट गई। उसने बताया कि वह एयरपोर्ट पर ही था, जब उसे इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली, इसके बाद उसने एयरपोर्ट पर उस स्टाफ को गले लगाया, जिसने मुझे फ्लाइट में जाने से रोका था।
असीस के बयान का वीडियो शेयर कर एक X यूजर ने लिखा कि इस आदमी को ब्राजील के साओ पाउलो के विन्हेडो में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि वह देर से पहुंचा था। उसने बोर्डिंग गेट पर उस आदमी से बहस की, लेकिन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनने के बाद उसने उसे गले लगा लिया। यह अविश्वसनीय है। असीस के बयान पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पहले सांप को काटा, फिर पी गए उसका खून; ‘ट्रेनिंग’ का वीडियो वायरल
एक ने लिखा कि भगवान ने इस शख्स की जान बचाई है, ये हमारे लिए एक सीख भी है कि जो चीजें हमसे नहीं हो पा रही हैं, उनके लिए जबरदस्ती ना करें क्योंकि ज्यादातर बार हमें उन चीजों से बचाया जा रहा है जिन्हें हम स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते हैं। एक ने लिखा कि ये कितना किस्मत वाला था कि इसे फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines