पहले सांप को काटा, फिर पी गए उसका खून; ‘ट्रेनिंग’ का वीडियो वायरल

Indian Army Commando Viral Video : वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक सेना की वर्दी पहना जवान सांप को काटकर उसका खून पी रहा है। इस तरह की ट्रेनिंग कई देशों के जवानों को दी जाती है।

Indian Army Video

Indian Army Commando Viral Video : भारत में कई तरह की फोर्स हैं, जैसे CRPF, BSF, इंडियन आर्मी! इनमें से कुछ स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग लेते हैं। कहा जाता है कि कमांडो बनने की ट्रेनिंग बहुत मुश्किल और कठोर होती है। इन लोगों को कई दिनों तक मुश्किल और खतरनाक जगहों पर रहना पड़ता है, जहां खाना-पानी भी मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन्हें अपनी जान कैसी बचानी है, इसकी भी खास ट्रेनिंग दी जाती है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना की ड्रेस पहने जवान दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक जवान एक सांप को पकड़ा हुआ है, वह सांप का मुंह को एक लकड़ी पर रखता है और उसे काट देता है। जैसे ही सांप का मुंह शरीर से अलग हुआ और खून निकलना शुरू हुआ, आर्मी के जवान ने सांप के खून को पीना शुरू कर दिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांप को पकड़ा शख्स थोड़ा डरा हुआ है, एक बार तो वह सांप पर ठीक से वार ही नहीं कर पाया। इसके बाद पास खड़े अन्य जवान ने उसकी मदद की और फिर ये जवान सांप को काटकर उसका खून पी गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग जवानों को सैल्यूट कर रहे हैं कि वह देश की रक्षा करने के लिए किन-किन परिस्थितियों का सामना करते हैं।


कोबरा गोल्ड अभ्यास के दौरान भी पिलाया जाता है सांप का खून

आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व की सेनाओं के जवानों को सांप का खून पिलाया जाता है, इतना ही उन्हें जिंदा मांस खाने की भी ट्रेनिंग दी जाती है। संयुक्त राज्य अमेरिका और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास के रूप में 1982 में कोबरा गोल्ड अभ्यास की शुरुआत हुई थी। यह सबसे खतरनाक ट्रेंनिंग में से एक हैं। अब इसमें सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया सहित अन्य कई देशों के सैनिक शामिल हो गए हैं।

बताया जाता है कि अमेरिका के मरीन कमांडो भी सांप का खून पीते हैं, उन्हें जंगल में जिंदा रहने की ट्रेनिंग के दौरान भोजन न मिलने पर कच्चा मांस खाने की भी ट्रेनिंग दी जाती है। इतना ही नहीं,ट्रेनिंग के दौरान मुर्गा, छिपकली और भी कई जंगली जानवरों को मारकर कच्चा ही खाना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानवरों के संरक्षण का काम करने वाली इंटरनेशनल संस्था पेटा आपत्ति भी जता चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ