हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

इन पांचों में चोर कौन है? 89% लोग असली अपराधी को पहचाने में हुए फेल

Brain Teaser : फोटो में पुलिसकर्मी के सामने पांच लोग खड़े हैं, क्या आप इन लोगों में उस शख्स को पहचान कर सकते हैं, जो चोर है? दावा है कि इस पहेली को सुलझाने में 89 फीसदी फेल हो गए हैं।

विज्ञापन

Brain Teaser : पहेलियों को सुलझाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए तेज दिमाग, अधिक सोचने की क्षमता होनी ही चाहिए। ऐसी ही एक पहेली इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चित हो रही है। जिसमें एक चोर को पहचानने में लोग उलझ गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस पहेली को महज 11 फीसदी लोग ही सुलझा पाए हैं। क्या आप भी कोशिश करेंगे ?

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस पहेली में एक पुलिसकर्मी के सामने पांच लोग खड़े हैं। जिनके नाम क्रमशः लू, लो, ला, ली या लियू है। पांचों दीवार के किनारे टेक लेकर खड़े हैं। सवाल ये है कि आखिर इसमें से चोर कौन है? इंस्टाग्राम पर इस पहेली को इस टेक्स्ट के साथ शेयर किया गया है कि इस ब्रेन टीजर में सिर्फ 11% लोग ही असली चोर को खोज सकते हैं। क्या आपने उसे पहचान लिया है?

brainteaser_hub नाम के अकाउंट से शेयर किए इस पहेली को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसका जवाब भी दिया है। अगर आप इस पहेली को सुलझा रहे हैं और इसका जवाब आपके पास है तो हमें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

विज्ञापन


पहेली को लेकर आ रहे लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि चोर तो ली ही है क्योंकि मुझे लगता है कि उसे रात में दिखाई नहीं देता है। ऐसे में वह चोरी करते वक्त गिर गया और उसका हाथ फैक्चर हो गया। यही वजह है कि उसके हाथ में पट्टी लगी हुई है। एक ने लिखा कि मेरे हिसाब से चोर ला है क्योंकि उसके कपड़े भारी लग रहे थे जैसे उसने अपनी जैकेट और पैंट में चोरी का सामान भर ली हो और उसकी बाहें इस तरह मुड़ी हुई हैं मानो वह अपने जैकेट में भरी हुई वस्तुओं को पकड़ रहा हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अरे ये कब हुआ! दुनिया में नहीं हैं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन? वायरल वीडियो पर लोग उठा रहे सवाल

एक ने लिखा कि मुझे तो ली चोर लग रहा है क्योंकि उसकी आखों से पता चलता है कि वह नींद में है। एक ने लिखा कि मुझे लगता है कि लो असली चोर है क्योंकि उसकी जैकेट बंद है। एक ने लिखा कि मेरे हिसाब से चोर कुर्सी पर बैठा पुलिस वाला है क्योंकि वो सबसे अधिक नींद में लग रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola