अरे ये कब हुआ! दुनिया में नहीं हैं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन? वायरल वीडियो पर लोग उठा रहे सवाल

Joe Biden Viral Video :

Joe Biden
विज्ञापन

Joe Biden Viral Video : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी करते हैं। जो बाइडेन ने राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ने से इनकार कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जो बाइडेन अब दुनिया में हैं ही नहीं और उनका बॉडी डबल सबके सामने दिखाई देता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में बाइडेन कई लोगों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद जब वह सिर के पीछे वाले हिस्से को खुजलाते हैं तो वहां की स्किन सिकुड़ी हुई दिखाई देती है। वहीं दूसरे वीडियो में जो बाइडेन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, उस वक्त उनके माथे की स्किन देखकर लोगों का कहना है कि ये जो बाइडेन नहीं हैं बल्कि कोई शख्स है जो बाइडेन का मुखौटा पहना हुआ है।

विज्ञापन

तरह-तरह के दावे का हो रहा खंडन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @realstewpeters नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि असली सवाल यह है कि जो बाइडेन को मरे हुए कितना समय हो गया है? हालांकि इस तरह के तमाम दावे पहले भी किए जाते रहे हैं और इस तरह के दावे को खारिज करने वाले कई आर्टिकल भी छप चुके हैं।

वायरल हो रहा है ये वीडियो 


अब एक फिर कुछ लोग इस तरह के वीडियो शेयर कर जो बाइडेन के जिंदा रहने पर सवाल उठा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बाइडेन को लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा है लेकिन ये तो हद ही है कि राष्ट्रपति पर इस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि बाइडेन को कुछ हुआ है, बस ये है कि उनकी उम्र अधिक हो चुकी है और वह राष्ट्रपति पद के लिए ठीक नहीं हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये फेक न्यूज फैलाई जा रही है कि बाइडेन ठीक नहीं है या वह अब नहीं है।कुछ लोग इसका फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये एक साजिश है, एक झूठ है कि बाइडेन का बॉडी डबल मौजूद हैं जो उनकी जगह कार्यक्रमों में हिस्सा लेता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ