---विज्ञापन---

लिफ्ट में लड़के-लड़की की हरकत से बर्बाद हुआ फोन, रो-रोकर हो गया बुरा हाल

Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल लिफ्ट में सेल्फी ले रहा है। इस दौरान लड़की का फोन लिफ्ट और दीवार के गैप में गिर गया। लड़की का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

---विज्ञापन---

Viral Video :  कुछ लोग कहीं भी सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कई हादसे भी हो चुके हैं। कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की को बिलकुल भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसका महंगा फोन बर्बाद होने वाला है। लड़की का रो रो कर बुरा हाल हो गया, लड़का समझाता रह गया।

लिफ्ट से गिरा फोन

वीडियो में एक लड़का और एक लड़की लिफ्ट से जाते दिखाई दे रहे हैं। लड़की फ़ोन निकालकर सेल्फी लेने लगी और वीडियो बनाने लगी। इसी बीच लिफ्ट का दरवाजा खुला, लड़के ने चलने का इशारा किया तो उसका हाथ लड़की के फोन से टकरा गया। लड़की ने फोन को लापरवाही से पकड़ा था , फोन छूट गया।

---विज्ञापन---

हाथ से फोन छूटते ही वह लिफ्ट और दीवार के बीच के गैप में जा गिरा। वीडियो में यह समझ नहीं आ रहा है कि लिफ्ट कौन से फ्लोर पर है। अगर ज्यादा ऊंचाई पर रही होगी तो फोन को खराब होने से कोई नहीं बचा सकता। वैसे भी फोन तो अब इतनी आसानी से मिलने वाला है नहीं , चाहे वह खराब हुआ हो या नहीं !

देखिए वीडियो


फोन के लिफ्ट से गिरने के बाद लड़की वहीं बैठकर रोने लगी। लड़का उसे समझाता रहा लेकिन लड़की का रो रो कर बुरा हाल हो गया। काफी देर बाद लड़की वहां से गई। इस दौरान लड़का किसी से फोन पर बात करता रहा। शायद वह फोन वापस निकालने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को फोन कर रहा था।

यह भी पढ़ें : Password को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

---विज्ञापन---

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि फोन के गायब होने से ज्यादा दुःख इस बात का है कि कई जगहों पर सिमकार्ड लेने के लिए कड़े कानून बना दिए गए हैं। एक ने लिखा कि इसे ही लापरवाही कहा गया है। लापरवाही से जिंदगी जीने वालों के साथ ऐसा ही होता है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि इसका फोन इसे वापस मिलने वाला है।

First published on: Apr 07, 2024 08:21 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola