ग्रेटर नोएडा में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला. एक महिला सड़क पर लेटकर सिगरेट पीते हुए दिखाई दी. उसने अपने बगल में शराब की बोतल भी रखी हुई थी. जब लोग उसे हटाने की कोशिश कर रहे थे, तो उसने हटने से मना करते हुए जमकर बवाल काटा. दिनदहाड़े की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला कथित तौर पर शराब के नशे में देखी गयी.
वीडियो में देखा जा सकता है, महिला के नजदीक कुछ लोग खड़े है और उसे हटाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं कुछ लोग वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.
मामला बिसरख थाना क्षेत्र में इसी महीने के शुरुआत का है. बताया जा रहा है कि वह 32 वर्षीय महिला पास में ही किसी सोसाइटी में रहती है. महिला के हंगामे के वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया. वीडियो में महिला काले और नीले कपड़े में सड़क पर लेटी हुई दिख रही है. उसे हटाने के लिए गाड़ियां लगातार हॉर्न बजा रही थी लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई. लोग उसे हटने के लिए बोल रहे हैं, लेकिन वह उनसे बहस करती हुई दिख रही है. महिला के पास शराब की बोतल भी रखी हुई देखी जा रही है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग उसपर कमेंट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग लैगिंक समानता की बात भी बोल रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Home Fire Safety: घर में रखी ये 7 चीजें बन सकती हैं आग लगने की वजह, समय रहते हो जाएं सावधान
इंटरनेट पर एक यूजर ने लिखा कि उसे सड़क पर ही सोने दो, कोई बड़ी गाड़ी आएगी और उसे सभी चिंताओं से मुक्त कर देगी. ऐसे ही लोग समाज और आने वाली जनरेशन के लिए परेशानी बनते हैं. वहीं एक यूजर ने व्यंग करते हुए लिखा, ‘ट्रू जेंडर इक्वालिटी, सिर्फ महिलाएं ही रोड साइड मुफ्त इंटरटेनमेंट करने से पीछे क्यों रहें. एक आदमी ने लिखा, म्हारी छोरियां छोरों से कम है के?’
एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि जहां पुरुषों का दबदबा है वहां महिला को देखकर अच्छा लगा. वहीं एक और ने कहा, ‘ये वही नजारा है जो अल्ट्रा प्रो मैक्स फेमिनिस्ट देश को बनाना चाहता है. एक लड़का ऐसा करता तो पुलिस उसे मारती, लेकिन वहीं इस लड़की पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही क्योंकि कानून पक्षपाती है.’
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines