Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। नौकरी और आजीविका के लिए घर छोड़ चुके लोग किसी तरह अपने भाई या बहन के पास पहुंचना चाहते हैं और कम से कम एक दिन उनके साथ बिताना चाहते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें ऑफिस से छुट्टी तो लेनी ही पड़ेगी लेकिन एक कंपनी के बॉस ने साफ कर दिया कि अगर किसी ने रक्षाबंधन की छुट्टी ली तो एक दिन की जगह सात दिन की सैलरी काट ली जाएगी। बॉस के लिए इस फरमान पर HR ने स्टैंड लिया तो उसे अंजाम भुगतना पड़ गया।
रक्षाबंधन के मौके पर एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों से साफ कह दिया है कि 15 अगस्त को हम छुट्टी दे रहे हैं लेकिन 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन किसी भी तरह की छुट्टी नहीं मिलेगी सभी को ऑफिस आना ही है। अगर कोई नहीं आता है तो एक दिन के बदले 7 दिन की सैलरी कटेगी। इस पर HR ने आपत्ति जताई तो उसे ही तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद HR ने बॉस के साथ हुई चैट और पूरी स्थिति को सबके सामने रख दिया है।
लिंक्डइन पर मोहाली बेस्ड एक कंपनी की HR मैनेजर बबीना ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि कानून के मुताबिक जो गलत था उसके लिए स्टैंड लेने की कोशिश की लेकिन नतीजे में टर्मिनेशन लेटर मिला। उन्होंने ईमेल में बताया कि वह मुझे 2 सप्ताह का नोटिस पीरियड देंगे लेकिन उन्होंने मेरी एंट्री पर ही रोक लगा दी। यह मेरे बॉस कुणाल कक्कड़ के साथ मेरी बातचीत है और उन्होंने मुझे बर्खास्त कर दिया क्योंकि मैंने एक स्टैंड लिया और उन्हें सुझाव दिया कि हम 1 दिन की छुट्टी के लिए 7 दिनों का वेतन नहीं काट सकते। अगर किसी को टॉक्सिक बॉस चाहिए तो ही वह B9 सॉल्यूशन B9 सॉल्यूशंस से जुड़ सकता है।
बबीना के अनुसार, कंपनी का नाम B9 SOLUTIONS है। बबीना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर तमाम मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या कॉर्पोरेट गुलामी को वापस ला रहा है? कल्पना कीजिए कि हम हर दिन अपने दिन का लगभग 45% से 50% हिस्सा देते हैं, इससे अपने प्रियजनों के साथ विशेष त्योहार नहीं मना पाते। गुलामी ही है न? एक ने लिखा कि आपने जो किया वह अद्भुत है। मोहाली में अधिकांश कंपनियां कानून का पालन नहीं कर रही हैं और अपने खुद के नियम बना रही हैं।
यह भी पढ़ें : McDonald के सावन स्पेशल बर्गर पर क्यों भड़के लोग? बोले-पैसा कमाने के लिए कुछ भी…
एक ने लिखा कि आप इसकी शिकायत कर सकती हैं, नहीं तो कंपनी के सभी कर्मचारी एक साथ इस्तीफा दे दें, उसके बाद कंपनी नहीं रहेगी तो बॉस खुद नौकरी के लिए आवेदन कर देगा और ये सब उसको समझ में आ जाएगा। एक ने लिखा कि सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए और इन कंपनी मालिकों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होना चाहिए, क्योंकि इन मालिकों की वजह से भारत में कर्मचारियों को हर रोज़ परेशान किया जा रहा है।
बता दें कि कंपनी B9 SOLUTIONS की तरफ से जवाब दिया गया है। कंपनी का कहना है कि वह गुटबाजी कर रही थीं और ऑफिस का काम ठीक से नहीं कर रही थीं, इसलिए उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines