Barabanki BJP MP Viral Video : कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव होने वाला है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में लगी हुई है। बीजेपी ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है लेकिन पहली लिस्ट जारी होने के बाद एक बीजेपी सांसद और उम्मीदवार का विवादित वीडियो वायरल हो गया। हालांकि सांसद की तरफ से इस संबंध में FIR दर्ज करवाई गई है।
बाराबंकी से मौजूदा सांसद और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उपेंद्र रावत का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की और वह दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक बीजेपी में खलबली मच गई, क्योंकि एक दिन पहले ही बीजेपी ने उन्हें फिर लोकसभा चुनाव के लिए टिकट देने का फैसला किया है।
अब जब वीडियो वायरल हुआ तो सांसद के निजी सचिव की तरफ से इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। सांसद की तरफ से कहा गया है कि वीडियो एडिटेड है, ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष और विरोधियों को हमला बोलने का मौका मिल गया। एक ने लिखा कि भाजपा के एक मौजूदा सांसद का एक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है! भाजपा ने कल ही उन्हें पुनः प्रत्याशी बनाया है! सच्चाई तो पता नहीं लेकिन लोगों का कहना है किसी अपने ने ही वायरल किया है!
एक ने लिखा कि अगर यह वीडियो सच है तो नरेंद्र मोदी के विचारों पर पार्टी सांसद द्वारा किया गया आघात है और अगर यह वीडियो झूठा है तो AI का उपयोग गंभीर चिंता पैदाकर रहा है। एक अन्य ने लिखा कि भाजपा सांसद या कांग्रेस सांसद अगर कहीं व्यक्तिगत लोगों से मिल रहे हैं तो इस तरह वीडियो क्यों रिकॉर्ड किया जाता है? क्या उनकी जिंदगी नहीं है?
यह भी पढ़ें : राष्ट्रगान को लेकर मंच पर बवाल, भिड़े कांग्रेसी नेता, हो रहे ट्रोल
लोकसभा चुनाव से अहम् पहले और बीजेपी की पहली लिस्ट में बाराबंकी सांसद का नाम आने के बाद वीडियो वायरल हुआ, इसी वजह से लोग इसे सांसद की छवि खराब करने की साजिश बता रहे हैं। इस मामले में अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines