राष्ट्रगान को लेकर मंच पर बवाल, भिड़े कांग्रेसी नेता, हो रहे ट्रोल

Kerala Congress Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर सब लोग अभी ठीक से खड़े भी नहीं हुए थे कि कांग्रेस नेता ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया, हैरानी की बात ये है कि वह इस दौरान ताली भी बजा रहे थे। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग ट्रोल कर रहे हैं।

Congress kerala

Kerala Congress Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस की एक सभा के दौरान मंच पर एक नेता की हरकत से लोग नाराज हो गए। मंच पर सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे और राष्ट्रगान को लेकर नेता आपस में भी ऐसे उलझे कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।

केरल का है वीडियो

तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पालोडे रवि के खिलाफ कांग्रेस के एक नेता ने राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग मंच पर खड़े थे और पालोडे रवि ने माइक के सामने खड़े होकर अचानक राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया।

कांग्रेस विधायक टी सिद्दीकी ने तुरंत पालोडे रवि को वहां से धकेला और राष्ट्रगान को रुकवाया और इसे अनजाने में हुई गलती बताते हुए तूल ना देने की अपील की लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और अब लोग ट्रोल कर रहे हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by fact checker’s (@factcheckerss)


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसलिए मोदी जी कहते हैं कि अबकी बार, 400 पार। एक ने लिखा कि गलत भले गा रहे थे लेकिन कमाल का कॉन्फिडेंस है भाई का। एक ने लिखा कि ऐसी ही गलतियां करके ये लोग मजाक का पात्र बनते हैं। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों को माइक तक पहुंचने ही क्यों दिया जाता है जो पार्टी की किरकिरी करवाते हैं?

एक ने लिखा कि मैं तो पहली बार देख रहा हूं कि कोई ताली बजाते हुए राष्ट्रगान गा रहा हो। एक अन्य ने लिखा कि देश में एक से बढ़कर एक नूमने हैं भाई, अब ताली बजाकर राष्ट्रगान गाया जाएगा?

वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता आरएस राजीव ने ही, तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस अध्यक्ष पालोडे रवि के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है लेकिन इस वीडियो ने एक बार फिर पार्टी की किरकिरी करवा दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ