Ayodhya News : लोकसभा चुनाव में भाजपा फैजाबाद की सीट हार गई। यह वही सीट है जिसके अंदर ही अयोध्या आती है। राम मंदिर के भव्य निर्माण और अयोध्या की कायापलट के बाद भाजपा की हार से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग अयोध्या के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं तो कुछ विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे एक शख्स ने एक वीडियो शेयर किया तो पुलिस पीछे पड़ गई।
BJP का पट्टा पहनकर बनाया वीडियो
अयोध्या में भाजपा की हार के बाद कई लोगों ने अयोध्या के वोटरों पर तरह-तरह की टिप्पणी की। अपशब्दों का प्रयोग करने के बाद कुछ लोगों पर कार्रवाई भी हुई। ऐसे ही एक शख्स ने आक्रोश दिखाने के लिए भाजपा का पट्टा गले में डालकर ‘अयोध्या’ में आग लगा दी। वीडियो वायरल हुआ तो शख्स पर मुसीबत आ गई।
आग लगाने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स ने जमीन पर किसी ज्वलनशील पदार्थ से अयोध्या लिखा है। इसके बाद वह इसमें आग लगाता है। आग लगने के बाद इसमें और ज्वलनशील पदार्थ मिलाता है, जिससे आग और भड़क गई। वीडियो पर लिखा हुआ है कि प्रभु श्री राम की लाज रख लेते।
देखें वीडियो
इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने कहा कि इस शख्स पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो शेयर कर X यूजर @Manishkumarttp ने लिखा कि अयोध्या हारने का दर्द बहुत गहरा है भक्त मंडली में। एक राजनीतिक पार्टी का पट्टा डालकर प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या का नाम लिखकर आग लगा रहे हैं। इनकी पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करें।
यह भी पढ़ें : दूध लेने जा रही महिला को सरेआम दबोचा, UP पुलिस ने सिखाया सबक; देखें वीडियो
वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अयोध्या पुलिस ने बताया कि साइबर थाना को जांच और कार्यवाही का निर्देश दिया है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब अयोध्या पर टिप्पणी करने के बाद किसी को गिरफ्तार किया गया हो। गाजियाबाद के दो लड़कों पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने और अयोध्या के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कार्रवाई की गई थी।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines